यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी शुरू

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी शुरू हो गई है। शनिवार को एयर इंडिया का एक विमान रोमानिया के बुखारेस्ट से भारतीय यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गया है। यह विमान शनिवार सुबह ही मुंबई से बुखारेस्ट शहर पहुंचा। एक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 470 छात्रों को वापस अपने देश भारत लाया जा रहा है। इस फ्लाइट के रात 9 बजे तक मुंबई पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 1 फ्लाइट हंगरी से दिल्ली आएगी। यह फ्लाइट दिल्ली से हंगरी के लिए निकल चुकी है। वहीं, एअर इंडिया की 2 फ्लाइट रोमानिया से दिल्ली से पहुंचना है। ऐसे में विदेश से आने वाले यात्रियों के लिये मुंबई में शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में आने वाले भारतीयों के लिए एक विशेष कॉरिडोर को ब्लॉक कर दिया गया है।

 

 

रोमानिया से मुंबई के लिए पहली फ्लाइट रवाना

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए बुखारेस्ट भेजा गया एयर इंडिया का विमान वहां से भारत के लिए उड़ान भर चुका है। यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना गई है। रोमानिया के बुखारेस्ट से भारतीय यात्रियों को लेकर पहली फ्लाइट मुंबई के रवाना हो गई है। इस फ्लाइट के रात 9 बजे तक मुंबई पहुंचने की संभवना है।

 

 

भारत सरकार कर रही निगरानी

विदेश मंत्री ने कहा है कि हम प्रगति कर रहे हैं। इस मिशन पर हमारी टीमें 24 घंटे जमीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं। यह विमान आज तड़के मुंबई से रवाना हुआ था। इस विमान के आज शाम 3 से 4 बजे के बीच भारत पहुंचने की बात कही जा रही है।

 

 

एयरपोर्ट प्रशासन उठायेगा खर्च

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई यात्री आगमन के समय दस्तावेज नहीं दिखा पाता है तो उनको हवाई अड्डे पर कोविड के परीक्षण से गुजरना होगा जिसका खर्च एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा उठाया जायेगा। भारत सरकार के नियमों के मुताबिक सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों का एयरपोर्ट पर तापमान की जांच की जाएगी। इसके अलावा यात्रियों के वैक्सीन डोज रिपोर्ट की जांच की जाएगी। यदि यात्रियों के पास ये दस्तावेजों मिलते है तो उनकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी।

Join Whatsapp