राशिफल:कन्या राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं, मीन राशि के लिए रहेगा फायदे वाला दिन

4 मार्च, शुक्रवार यानी आज शुभ और ध्वज नाम के योग बन रहे हैं। जिससे मेष और मिथुन राशि वाले लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। नौकरी और बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। कन्या राशि वाले लोगों को रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। मीन राशि वाले लोगों को ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से फायदा होने के योग हैं। वहीं, धनु राशि वालों को धोखा होने की आशंका है और कुंभ राशि वालों के लेन-देन में विवाद हो सकता है। अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।

मेष – पॉजिटिव- दिन का कुछ समय परिवार जनों के साथ बीताने के लिए घर में सुखद वातावरण बनेगा तथा बच्चों का आत्म बल और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ भी चल रहे आपसी मनमुटाव दूर होंगे, जिसमें कि आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
नेगेटिव- अपनी व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है। अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहने की वजह से आर्थिक परेशानियां भी आ सकती है। और आपकी भावनाओं और उदारता का कोई नाजायज फायदा भी उठा सकता है। थोड़ी सी सावधानी रखने से परिस्थितियां उचित बनी रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में आप किसी योजना को कार्य रूप देने की कोशिश कर रहे हैं, तो तुरंत उस पर काम करें। परिस्थितियां अनुकूल है। नौकरीपेशा लोग भी किसी लक्ष्य की प्राप्ति में सफल होंगे। साथ ही अपने प्रोफाइल से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती हैं।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। युवा वर्ग घूमने-फिरने तथा डेटिंग का आनंद लेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही भी करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- कोई शुभ समाचार मिलने से आपकी चिंता दूर होगी। और अपने अंदर बेहतर आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ भी महत्वपूर्ण विषय पर वार्तालाप होगा। और सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान ना दें तथा अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर झगड़ा और कहासुनी होने की आशंका है। राजनैतिक कार्यों में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक यात्रा संबंधी योजना बनेगी और यह यात्रा के लिए सकारात्मक भी रहेगी। सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद और सलाह से रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने काम के प्रति लापरवाही ना बरतें।
लव- पारिवारिक सदस्यों का आपसी सामंजस्य मधुर और प्रेम पूर्ण बना रहेगा। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान से परहेज रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। अपनी बनाई हुई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे और सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। नजदीकी संबंधियों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। और यह भेंट मुलाकात आपको रोजमर्रा तनाव भरे वातावरण से राहत देगी।
नेगेटिव- किसी अजनबी व्यक्ति के साथ रुपए-पैसे का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। नुकसान हो सकता है। किसी की मदद करने के साथ-साथ अपने बजट का भी ध्यान जरूर रखें। मनोरंजन के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय तथा नौकरी से संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय दूसरों पर निर्भर ना रहें तथा खुद ही अपनी समस्या का समाधान निकाले। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है। तो बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है।अन्यथा किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होगी। और पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। और अपनी नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। धर्म कर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों में दिन का अधिकतम समय व्यतीत होगा। जिससे बहुत ही सकारात्मक महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करने की मन में ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। इसलिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें।
नेगेटिव- परिजनों की आपके प्रति नाराजगी रह सकती है। इसलिए सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। कोई नजदीकी संबंधी ही आपकी मुसीबत का कारण भी बन सकता है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। क्योंकि किसी की नकारात्मक गतिविधि से वातावरण दूषित हो सकता है। आपके किसी विशेष प्रोजेक्ट पर उच्च अधिकारियों का भी मार्गदर्शन और सहयोग रहेगा।
लव- अविवाहित लोगो के लिए कोई विवाह संबंधी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही ना बरतें। और नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतम समय परिवार के साथ हंसी मजाक और मनोरंजन जैसी गतिविधियों में व्यतीत होगा। थकान और व्यस्तता भरी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य को संपन्न करने की योजनाएं बनेंगी। अपने अंदर उत्साह और ताजगी महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाएं। हालांकि निवेश करने के लिए समय अति अनुकूल है। संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती है। परंतु शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाना उचित रहेगा। गुस्से से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती है।
व्यवसाय- पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु सहकर्मियों के सहयोग से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ऑफिस में भी व्यर्थ की गतिविधियों की बजाए अपने काम पर ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर के वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना कर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- कहीं पेमेंट रुकी हुई है या पैसा उधार दिया हुआ है, आज वापस मिलने की उचित संभावना है। अगर जमीन जायदाद संबंधी कोई मामला रुका हुआ है, तो आज उस कार्य के होने की उचित संभावना है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा।
नेगेटिव- प्रयास करें कि आपके अधिकतर काम दिन के पहले पक्ष में ही संपन्न हो जाए। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी। बनते कार्यों में बाधाएं भी आने की संभावना है। उधारी संबंधी लेनदेन ना ही करें तो उचित है। क्योंकि वापिस मिलना मुश्किल है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्तर पर आपका मान-सम्मान व दबदबा बना रहेगा। अगर किसी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रहे हैं, तो तुरंत अमल करें। यह पार्टनरशिप फायदेमंद साबित होगी। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर आज कार्यभार हल्का ही रहेगा।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- खांसी जुकाम जैसी हल्की फुल्की दिक्कत महसूस हो सकती हैं। घरेलू इलाज से ही स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- कोई भी काम करते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों से विचार विमर्श अवश्य करें। निश्चित ही उनका मार्गदर्शन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी।
नेगेटिव- इस समय आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। गुस्सा और जल्दबाजी करना आपके बनते कार्यों को बिगाड़ सकता है।
व्यवसाय- आपने अपनी व्यवसाय संबंधी जो नीतियां और योजनाएं बनाई हैं, आपकी मेहनत और योग्यता से सफल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई विवाद दूर होगा। कंप्यूटर मीडिया आदि से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे।
लव- बड़े बुजुर्गों का प्रेम व स्नेह पारिवारिक वातावरण को सुखद बनाकर रखेगा। लव पार्टनर का सानिध्य आपको प्रफुल्लित रखेगा।
स्वास्थ्य- पोलूशन और वर्तमान मौसम के वजह से एलर्जी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले स्थान पर भी जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार होगा। और आपको इसके सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। अरे कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित भी काम बनने की संभावना है।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकते हैं बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, और ना ही बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े। कुछ लोग आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकते हैं। किसी तरह का भी रिस्क लेने से परहेज करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। परंतु स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी उचित नजर रखें। किसी सहयोगी का नकारात्मक का रवैया परेशानी भी खड़ी कर सकता है। नौकरी में अपना टारगेट पूरा करने से प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। गैस और वायु की वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या भी बढ़ सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- आपकी संतुलित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से सभी कार्य समय अनुसार व्यवस्थित होते जाएंगे। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में ज्यादा ध्यान केंद्रित करें। इस समय लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कोई गतिविधि होना संभव है।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। तथा ना ही पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी होने दें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। इस समय उनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है तो इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई भी डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। आपके साथ धोखा होने की आशंका है। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगे। घर परिवार में भी खुशी भरा वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। नकारात्मक विचारों को भी अपने ऊपर हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- कुछ समय से आप अपने जिस सपने को पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे थे, उससे संबंधित सफलता मिलने की संभावना है। अपने उद्देश्य पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित रखें। भाग्य आपके लिए उत्तम परिस्थितियां बना रहा है। सरकारी काम रुका हुआ है, तो आज उसमें सफलता मिल सकती हैं।
नेगेटिव- अपनी सोच को सकारात्मक रखना भी जरूरी है। कभी-कभी आपका वहमी स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बनता है। पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें, और सारे निर्णय खुद ही ले।
व्यवसाय- शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट जुड़े लोग आज सोच समझकर ही निवेश करें। मीडिया और ऑनलाइन से संबंधित गतिविधियों में अधिक जानकारियां हासिल करने का प्रयास करें। भविष्य में यही गतिविधियां व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान की वजह से अपच और गैस की समस्या बढ़ सकती है। पॉजिटिव माहौल बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियों बना रहा है। परंतु यह भी ध्यान रखें कि, समय के साथ किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित प्राप्त होते हैं। इसलिए अपनी प्रतिभाओं को समझें और उन्हें सही दिशा में लगाएं।
नेगेटिव- कई बार ज्यादा सोच विचार करने से परिस्थितियां आपके हाथ से निकल भी जाते हैं इसलिए समय अनुसार तुरंत निर्णय लेने का भी प्रयास करें और अपने अहम पर नियंत्रण रखें। इसकी वजह से आपके साख में धब्बा लग सकता है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेकिन रुपए पैसे संबंधी लेन-देन को लेकर कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेना उचित रहेगा। आज व्यवसायिक कार्यों में कोई भी निवेश ना करें।
लव- किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- लाभदायक ग्रह गोचर बना हुआ है। अपने अंदर उचित आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी, और कोई विशेष कार्य भी समय अनुसार पूरा हो जाएगा।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व कैरियर के प्रति ज्यादा सजग रहे। तथा दोस्तों और मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें। कभी-कभी आलस की वजह से काम को टालना आपके लिए नुकसानदायक भी रह सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां अभी कुछ धीमी ही रहेगी। आप अपनी मेहनत द्वारा परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल बना लेंगे। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और दस्तावेज बहुत ही संभाल कर रखें। कोई इसका नाजायज फायदा उठा सकता है।
लव- कुछ समय परिवारजनों के साथ मौज मस्ती और शॉपिंग में व्यतीत करें। इससे आपसी सामंजस्य मजबूत होगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना भी उचित नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति आप की सजगता आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

Join Whatsapp