जिले में बनी बोटिंग पोंड में दो बच्चों के डूबने से हुई मौत, शव देखकर परिजनों के रुलाई फूटी

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में बोटिंग पोंड में डूबने से आज दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों नहाने के लिए उतरे थे। पानी गहरा होने से डूबते चले गए। मौके पर पुलिस और हृष्ठक्रस्न की टीम पहुंची और शवों को निकालकर हॉस्पिटल लेकर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों के घरवाले पहुंचे। अपने बच्चों के शव देखकर माता-पिता बिलख उठे।

दोनों बच्चे शहर के सरकारी हॉस्पिटल के सामने कच्ची बस्ती में रहने वाले थे। दोनों दोस्त थे और पड़ोसी में रहते थे। आज सुबह देव (12) पुत्र दलीप और सन्नी (7) पुत्र हेतराम खेलने के लिए घर से निकले थे। करीब 10 बजे के आस-पास बच्चे खेलने के लिए जवाहर नगर स्थित इंदिरा वाटिका में पहुंचे। इनके साथ दो बच्चे और भी होने की जानकारी मिली है। खेलते-खेलते देव और सन्नी नहाने के लिए बोटिंग पोंड में उतर गए। पोंड की गहराई काफी ज्यादा होने से बच्चे डूबने लगे। आस-पास घूम रहे लोगों ने बच्चों डूबता देख शोर मचाया। जब तक दोनों को पानी से बाहर निकाला। तब तक बच्चों ने दम तोड़ दिया।

दोनों को डूबते देख,उनके साथ आए दो अन्य बच्चे घबराकर भाग गए। हालांकि एसडीआरएफ और आसपास घूम रहे लोगों को शक है कि वह दोनों भी पानी में डूब न गए हो। पोंड में बाकी दोनों बच्चों की भी तलाश की जा रही है। इन दोनों बच्चों के बारे में भी अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

लाडले का शव देख बिलख उठी मां

मृतक बच्चा देव सरकारी हॉस्पिटल के सामने कच्ची बस्ती का रहने वाला था। उसकी मां हादसे की जानकारी मिलते ही वह सरकारी अस्पताल के लिए दौड़ पड़ी। हॉस्पिटल में बच्चों के शव देखते ही वह बिलख पड़ी। उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि उसका लाडला अब दुनिया में नहीं रहा। परिजनों ने संभालने की कोशिश की। लेकिन वह बस रोए जा रही थी। रोते-रोत बेहोश तक हो गई।

सुबह उठकर स्कूल जाने से मना किया

देव के पिता दिलीप ने बताया कि उनका बेटा गांव नाइयांवाली के सरकारी स्कूल में 7वी क्लास में पढ़ता था। सोमवार सुबह उसने स्कूल जाने से मना कर दिया। कुछ देर बाद घर से खेलने के लिए निकल गया। नम आंखों से बस इतना ही कह पाया कि बड़ी मुश्किल से ढोल बजाकर जिंदगी का जुगाड़ कर रहा था। उम्मीद थी कि बेटा बड़ा होकर सहारा बनेगा। अब वह अब कभी नहीं आएगा। देव को दो बहन और एक भाई और है।

हमेशा के लिए जुआ हो गया बेटा

यही हालत सन्नी के घरवालों की है। पिता हेतराम की रो-रोकर आंखे लाल हो चुकी है। गम में वह कुछ बोल भी नहीं पाया। बस इतना कहा कि, बच्चा रात को तो मेरे पास था। किसे पता था सुबह भगवान उसे छीन लेगा। सन्नी के तीन और भाई हैं।

Join Whatsapp