



दो जगहों पर कार्रवाई कर साढ़े सात किलो अवैध गांजे के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार
बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ आईजी बीकानेर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आज पुलिस टीम ने दो जगहों पर कार्रवाई कर अवैध गांजे के साथ 2 को दबोचा है। यह कार्रवाई बीछवाल और नापासर पुलिस ने की है। बीछवाल पुलिस ने सूचना के आधार पर जैसलमेर तिराहे पर खड़े एक तस्कर की शिनाख्त की और चोरी छुपे गांजे की सप्लाई कर रहे जगदीश प्रसाद को दबोच लिया। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से करीब 2 किलो अवैध गांजा मिला। वहीं नापासर पुलिस ने मकान में अवैध रूप से गंाजा रखने की सूचना पर दबिश दी और प्रकाश नाई को साढ़े पांच किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
