



श्रीगंगानगर चौराहे पर महिला के गहने लूटने वाला गिरफ्तार
बीकानेर । गेबना पीर रोड़ पर महिला के गहने लूटने के आरोपी को नाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि 20 अगस्त को गेबना पीर रोड पर लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में सोहा गांव के किसन सिंह को बापर्दा गिरफ्तार किया।
आरोपी ने मान्याणा गांव की महिला के गले में पहना सोने का मादलिया तोड़ लिया था जिसे लेकर वह फरार हो गया। बीकानेर से पीहर के लिए रवाना हुई महिला को वह श्रीगंगानगर चौराहे पर ऑटो में बैठाकर गेबना पीर रोड़ ले आया। किसन ने महिला से झूठी जान पहचान निकालकर धमकाया और गले में पहना सोने का मादलिया छीनकर फरार हो गया।
घटना के बाद घबराई महिला ने इसकी जानकारी फोन पर अपने परिजनों को दी। परिजनों ने गेमना पीर रोड़ पहुंचकर महिला को संभाला और नाल थाने में लूट का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
