सडक़ हादसे में एक की मौत

बीकानेर। जिले के उदयरामसर गांव के पास शुक्रवार सुबह बीकानेर नागौर रोड़ पर आमने सामने से आ रहे ट्रॉले और केमिकल से भरे टैंकर की भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत में केमिकल का टैंकर पलटा खा गया तो वही कंक्रीट से भरे ट्रॉले की कंक्रीट सडक़ पर बिखर गई। मामलें की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई । वही इस हादसें में ड्राइवर की मौत हो गयी जिसके शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

 

Join Whatsapp