



ठगों ने बैंक अकाउंट से निकाले 2.43 लाख रुपए:मोबाइल सिम बंद होने का झांसा देकर केवाईसी करने को कहा
जयपुर। जयपुर में ठगों ने एनी डेस्क डाउनलोड करवाकर अकाउंट से 7 ट्रांजक्शन से 2.43 लाख रुपए निकाल लिए। युवक के मोबाइल पर मैसेज आया तो रुपए निकाले जाने का पता लगा। युवक ने करणी विहार में ठगी का मामला दर्ज कराया है। सज्जन सिंह राठौड पुत्र मदन सिंह राठौड निवासी नेमी नगर करणीविहार जयपुर ने बताया कि उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि आपकी सिम सस्पेंड हो रही है। यह बंद कर दी जाएगी। सिम को चालू रखने के के वाईसी करने को बोला। शातिर ठग ने एक नंबर देकर कहा कि इन पर कॉल कर लो। उसने इन नंबरों पर काल किया तो उसे मोबाइल में एनी डेस्ट डाउनलोड करने को कहा। उसने एनी डेस्क मोबाइल में डाउनलोड कर लिया। कुछ देर के लिए उसका मोबाइल हैंग हो गया। उसके मोबाइल पर एयू बैंक से रुपए निकाले जाने के 7 ट्रांजेक्शन कर 2.43 लाख रुपए निकाल लिए। मैसेज आने पर उन्होंने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दी। उनके रुपए वापस नही मिले तो करणी विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच एसएचओ जयसिंह को दी गई है।
