बमनुमा वस्तु मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप,

महाजन। कस्बे के समीपवर्ती गांव रानीसर की रोही में स्थित खेत में काम करते किसानों को बमनुमा वस्तु मिलने पर हड़कंप से मच गया। बमनुमा मिलने से किसानों में भय का माहौल बन गया।  मिली सूचना के अनुसार रानीसर गांव की रोही में कुंभाराम गोदारा के खेत में उनके पुत्र शंकरलाल व नंदराम अपने परिवार के साथ खेत में मोठ की कटाई का काम कर रहे थे । इसी दौरान काम करते समय जमीन में दबा बमनुमा वस्तु मिलने से डर गए । और पड़ोसियों को सूचना कर बुलाया गया। बम मिलने की सूचना से आसपास के किसानों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने महाजन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर महाजन थाने के हेड कांस्टेबल मदनलाल जांगू मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि वस्तुओं का गंभीरता से लेते हुए सेना के अधिकारियों को सूचना दी गई है।  लेकिन सेना ने सुबह तक पहुंचने का आश्वासन दिया। इसी दरमियान पुलिस ने उन वस्तुओं को सुरक्षित करते हुए चारों तरफ से व्यवस्थित सुरक्षा करते हुए सभी को उन वस्तुओं के पास  नही जाने के लिए पाबंद किया।

Join Whatsapp