आरएएस प्री 49.06 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग,अजमेर द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 बुधवार को जिले के 70 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) तथा परीक्षा समन्वयक अरुण प्रकाश शर्मा ने बताया कि परीक्षा प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक एक पारी में आयोजित हुई। परीक्षा के लिए कुल 21 हजार 253 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10 हजार 426 परीक्षार्थी उपस्थित हुए वहीं 10 हजार 827 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार  कुल 49.0 6ः परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भागीदारी निभाई।
Join Whatsapp