



आज का राशिफल:कन्या और कुंभ राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे, मकर वालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
21 जनवरी, शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्रों से सौभाग्य और सिद्धि नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। जिससे वृष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम पूरे होते जाएंगे। कन्या राशि वाले लोगों का रुका काम पूरा हो सकता है और उपलब्धि मिलने के भी योग बन रहे हैं। वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में उपलब्धि और नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जाएगी। कुंभ राशि वाले लोगों के रुके काम पूरे हो सकते हैं और काबिलियत के दम पर उपलब्धियां भी मिल सकती है। इनके अलावा मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु और मीन राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।
मेष – पॉजिटिव- किसी पॉलिसी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो ये समय बहुत ही अनुकूल है। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती हैं। परिवार के साथ मनोरंजन और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- परंतु व्यक्तिगत कार्य पर भी उचित ध्यान देने की जरूरत है। आलस की वजह से आप कुछ काम नजरअंदाज कर सकते हैं। इसकी वजह से कार्यभार बढ़ता जाएगा। समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना ही करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों और स्टाफ के बीच सामंजस्य रहेगा। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश करें। ये संबंध भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव बेहतर रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। परंतु घर में अधिक हस्तक्षेप तथा रोक-टोक करना सदस्यों को नाराज कर सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ ना करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
वृष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखने के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे,और उसमें कामयाब भी रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी मिलेगा।
नेगेटिव- अपने नजदीकी मित्रों तथा संपर्क सूत्रों के साथ संबंधों और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करें। परंतु दूसरों की बातों में ध्यान देने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता व आत्मबल पर विश्वास रख कर आगे बढ़े। किसी संबंधी की समस्या में आपको उसकी सहायता भी करनी पड़ सकती हैं।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल रखने से व्यवसायिक काम होते जाएंगे और आपका प्रभुत्व बना रहेगा। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर भी ध्यान दें। ऑफिशियल डाक्यूमेंट्स संभाल कर रखें।
लव- मित्रों के साथ गेट टुगेदर और मेल मिलाप संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। घर के सदस्यों में भी आप से तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखें।अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए भरपूर प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन – पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करने से सुकून और खुशी मिलेगी। वरिष्ठ लोगों के अनुभवों को जरूर आत्मसात करें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। परिवारजनों के साथ कोई धार्मिक अनुष्ठान संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेगी। इसलिए धैर्य बना कर रखना ही उचित है। व्यर्थ के खर्चे पर रोक लगाना जरूरी है वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। युवाओं को मौज मस्ती की अपेक्षा अपने करियर और भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक नजरिये से समय अच्छा चल रहा है। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने की भी कोशिश कामयाब रहेगी। लेकिन साथ ही ज्यादा कोशिश और मेहनत की भी स्थिति बनी रहेगी। कोर्ट केस संबंधी मामलों में ज्यादा न उलझें।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता भरे संबंध रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- कब्ज और वायु की समस्या बढ़ सकती हैं। अपने खान-पान के प्रति लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क – पॉजिटिव- अनुभवी और प्रभावशाली लोगों के साथ कुछ समय बीताने से आपके व्यक्तित्व में भी बदलाव होगा। ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर करने की कोशिशें सफल रहेंगी।
नेगेटिव- अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना जरूरी है। कभी-कभी आपके अत्यधिक हस्तक्षेप की वजह से घर के सदस्य परेशान हो सकते हैं। संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है, कड़ी नजर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। ध्यान रखें कि कोई करीबी व्यक्ति ही कर्मचारियों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकता है। पिता समान व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- खांसी जुकाम व बुखार की समस्या बढ़ सकती है।वर्तमान मौसम के बदलाव से अपना बचाव अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आप को सशक्त महसूस करेंगे। संबंधों को मधुर बनाए रखने में आप का विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में तनाव लेने की अपेक्षा समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना उचित नहीं है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने पढ़ाई और करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस में कुछ दिक्कतें और चुनौतियां रहेंगी। इस समय काम करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। हालांकि कर्मचारियों का सहयोग काफी हद तक व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा।
लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखद और मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां रहेंगे।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन तथा कफ संबंधी समस्या रहेगी। आयुर्वेद को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- आज कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। तथा आप पुनः आत्मविश्वास और ऊर्जा द्वारा अपने अन्य कार्यों में लग जाएंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। आर्थिक स्थिति में बेहतर होगी।
नेगेटिव- पारिवारिक किसी सदस्य के नकारात्मक गतिविधि का पता चलने गुस्से की बजाएं शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने का प्रयास करें। वाहन अथवा किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा भी आ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में अनुभवी इंसान की सलाह से रुकावटें दूर होंगी। आपका काम करने का जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल करवाएगा। इंश्योरेंस तथा कमीशन संबंधी व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। ऑफिस कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
लव- वैवाहिक तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेमी प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान समय में अपने स्वास्थ्य व दिनचर्या के प्रति सजग रहना जरूरी है। असंतुलित दिनचर्या वह खानपान की वजह से पेट खराब रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
तुला – पॉजिटिव- अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधित गतिविधियों में आशातीत सफलता मिल सकती हैं। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाने से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
नेगेटिव- विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है। इस समय परिस्थितियों को सुलझा ने के लिए धैर्य और संयम से काम ले, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। छोटी-मोटी समस्याओं पर तनाव ना ले।
व्यवसाय- आलस और मौज मस्ती की वजह से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे और इसका नकारात्मक असर आपकी जॉब और बिजनेस पर पड़ सकता है। ऑफिस के कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
लव- घर के बड़े बुजुर्गों का अनुशासन व देखरेख से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों एबी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा मसालेदार खानपान से परहेज रखें। क्योंकि पेट में गैस और जलन जैसी शिकायत रहेगी।
भाग्यशाली रंग– बादामी, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत में काम की अधिकता की वजह से बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी, परंतु अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से मन प्रसन्न भी रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, आपसी मेलजोल से सबको खुशी भी मिलेगी।
नेगेटिव- कहीं भी वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करना आप की मानहानि का कारण भी बन सकता है। पैसे के लेनदेन को लेकर कोई गलती या नुकसान हो सकता है। इसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों से आपको बिजनेस संबंधी नई जानकारियां हासिल होंगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने कार्यों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4
धनु – पॉजिटिव- घर के रखरखाव या सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है, तो वास्तु के नियमों का भी प्रयोग करना उचित रहेगा। आज नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात होगी,तथा खुशनुमा समय व्यतीत होगा। साथ ही किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श भी रहेगा।
नेगेटिव- अगर लोन या उधार लेने की स्थिति बन रही है, अपने सामर्थ्य से ज्यादा लेना उचित नहीं है। क्योंकि इस समय व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्चा होने से मन कुछ परेशान रह सकता है। इस समय मानसिक शांति बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय को योजनाएं किसी भी बाहरी इंसान के सामने जाहिर न करें। कोई इनका फायदा उठा सकता है। उच्च अधिकारियों तथा सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके व्यवसाय में फायदेमंद साबित होगा। आपको अच्छे आर्डर व अनुबंध भी प्राप्त हो सकते हैं।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम का इजहार करने के लिए अनुकूल समय है।
स्वास्थ्य- इस समय दांतों का दर्द परेशान कर सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
मकर – पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी। आज कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु आप परवाह ना करके अपने कार्यों के प्रति संलग्न रहे। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के प्रति फोकस रहेंगे।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज ना करें। कभी-कभी आपका अति आत्मविश्वास और घमंड आपको लक्ष्य से भटका सकता है। अपनी इन कमियों पर काबू पाना जरूरी है। वाहन खरीदने संबंधी योजना बन रही है तो आज स्थगित कर दे।
व्यवसाय- उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। व्यवसायिक काम मनोनुकूल तरीके से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले से और बेहतर होगी। ऑफिस में अपने कार्यों को समय पर निपटाले, अन्यथा उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता और कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
कुंभ – पॉजिटिव- पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों आपकी रुचि रहेगी। आपके विचारों को विशेष महत्व भी दिया जाएगा। रुके काम पूरे हो सकते हैं, उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से सुकून रहेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखना उचित है, वह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस या कोई भी ऑफिशियल यात्रा को स्थगित रखना ठीक रहेगा। काबिलियत के दम पर आपको नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सरकारी नौकरी वाले लोग एक्स्ट्रा जिम्मेदारी की वजह से तनाव में रह सकते हैं।
लव- अपने लव पार्टनर के साथ कुछ पल जरूर बताएं इससे नज़दीकियां बढ़ेंगी। पति पत्नी के बीच भी संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- घर के बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लापरवाही में ना लें। तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
मीन – पॉजिटिव- जीवन शैली और दिनचर्या को उन्नत करने हेतु किए गए प्रयास काफी हद तक सफल होंगे। अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अपने आप को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप अनुकूल परिणाम ना मिलने से तनाव रह सकता है।किसी नजदीकी संबंधी के पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आने की वजह से चिंता रहेगी। और इस वजह से आपकी व्यक्तिगत कार्यों में रुकावट भी आ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक काम समय पर पूरे होते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर भरोसा रखना तथा दोस्ताना व्यवहार उनकी कार्य क्षमता को और बढ़ाएगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सहयोगी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य के अभाव के कारण कुछ तनाव रहेगा। परंतु आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां संभल ही जाएंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
