



आज का राशिफल: देखें कैसा रहेगा आपका दिन
बुधवार, 23 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। सुबह करीब 8.20 बजे चंद्र तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। बुधवार को विशाखा नक्षत्र दोपहर 2 बजे तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। बुधवार और विशाखा नक्षत्र के योग से धाता और अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग रहेगा। बुधवार को गणेश पूजा और श्री गणेशाय नम: मंत्र का जाप करके दिन की शुरुआत करें।
बुधवार को मिथुन, कर्क, कन्या और धनु राशि के लोगों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। वृष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को लापरवाही से बचना होगा, वर्ना हानि हो सकती है।
यहां जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेषः
पॉजिटिव– आप वर्तमान गतिविधियों के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी रुचि लें, इससे आपको नई-नई जानकारी मिलेंगी। साथ ही रचनात्मक कार्यों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें, आप सकारात्मक महसूस करेंगे। युवा व्यक्तिगत और व्यवहारिक गतिविधियों मे बेहतर तालमेल बनाकर रखें।
नेगेटिव– कुछ अप्रत्याशित खर्चे सामने आएंगे, जिनमें कटौती करना संभव नहीं होगा। हालांकि आप अपने सामर्थ्य से नकारात्मक परिस्थितियों पर नियंत्रण पा लेंगे। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी भी प्रकार का खतरा न उठाएं ।
व्यवसाय– कार्य क्षेत्र में कोई भी निर्णय बहुत ही सावधानी से लें। छोटी सी गलती या चूक की वजह से ज्यादा नुकसान हो सकता है, लेकिन सहकर्मियों और स्टाफ के सहयोग से आपको मदद भी मिलेगी। किसी सहयोगी के साथ काम को लेकर तनाव रह सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम रोमांस के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य– व्यक्तिगत कार्यों की वजह से कुछ तनाव रहेगा। जिसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें, चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज
भाग्यशाली अंक– 9
वृषः
पॉजिटिव– किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात रंग लाएगी और महत्वपूर्ण अवसर भी सुलभ होंगे। निजी रिश्तों में मधुरता बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन व परामर्श आपको कोई निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
नेगेटिव– रूपए-पैसे के मामलों को बहुत सावधानीपूर्वक निपटाएं। आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। कुछ लोग आपके खिलाफ अफवाह फैलाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आवेश में न आकर शांतिपूर्ण तरीके से काम करें।
व्यवसाय– इस समय नौकरी और व्यवसाय संबंधी गतिविधियों को अनुकूल बनाए रखने के लिए अधिक प्रयासों की जरूरत है। उच्च अधिकारी के साथ बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें, अन्यथा कोई लक्ष्य आपकी आंख से ओझल हो सकता है।
लव– परिवार के साथ हास परिहास और मनोरंजन में बेहतर समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों को लेकर काफी गंभीर और ईमानदार रहेंगे।
स्वास्थ्य- संयमित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ रखेंगे, लेकिन घर के किसी सदस्य की अस्वस्थता की वजह से आपके ऊपर अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है।
भाग्यशाली रंग– गुलाबी
भाग्यशाली अंक– 3
मिथुनः
पॉजिटिव– यह समय आत्ममंथन करने का है। आपका समझदारी पूर्ण व्यवहार नुकसान को भी फायदे में परिवर्तित करने में सक्षम रहेगा। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो उसकी वापसी लेने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- यह ध्यान रखें कि ज्यादा उसूलों और सिद्धांतों पर अडिग रहना भी कार्यों में रुकावट डाल सकता है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाएं। कुछ लोग आपका अहित करने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे।
व्यवसाय– अगर आपने कोई नया काम शुरू किया है तो अभी बहुत अधिक धैर्य और मेहनत की जरूरत है। मीडिया, कंप्यूटर, इंटरनेट आदि से जुड़े व्यवसाय में विस्तार होने की संभावना है। विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ या लंबित काम संपन्न हो सकता है।
लव- व्यक्तिगत और व्यवसायिक दोनों जगह उचित समन्वय बना रहेगा। किसी निकट संबंधी से कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की दिक्कत रह सकती है, जिसकी मुख्य वजह आपकी लापरवाही ही होगी। योगा, प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक– 2
कर्कः
पॉजिटिव– ग्रह स्थिति अनुकूल है। आज कोई हर्षदायक घटना होगी। अपनी प्रबल इच्छा शक्ति और आत्म विश्वास के सहारे आप कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। धर्म-कर्म के मामले में भी रुचि बनी रहेगी।
नेगेटिव– युवा वर्ग को अपने किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। निवेश संबंधी कार्यों को स्थगित ही रखें।
व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान रखें। किसी भी नई योजनाओं को पूरा करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। हालांकि आपके द्वारा कार्य प्रणाली में लाया गया परिवर्तन उचित साबित होगा।
लव– पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना जरूरी है। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य– वर्तमान परिस्थितियों के कारण मानसिक स्थिति कुछ विचलित रहेगी। सकारात्मक बने रहने के लिए अध्यात्म और ध्यान का सहारा लें। शांत रहें।
भाग्यशाली रंग– नीला
भाग्यशाली अंक– 4
सिंहः
पॉजिटिव– आज किसी खास व्यक्ति के साथ वार्तालाप होगा, आपके आत्म विश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। फाइनेंस संबंधी कार्यों को पूरा करने में ज्यादा सतर्क रहें। संतान की शिक्षा को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
नेगेटिव- अधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस करेंगे। इस समय किसी भी प्रकार का अतिरिक्त काम अपने हाथ में न लें। क्योंकि इसकी वजह से आपके व्यक्तिगत कार्य में रुकावटें आएंगी। वाहन से जुड़ा कोई बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है।
व्यवसाय– व्यवसाय में परिस्थितियां कुछ बेहतर होंगी। पिछले काफी समय से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। ध्यान रखें कि किसी सहयोगी के साथ मनमुटाव होने से उसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्य की अधिकता रहेगी।
लव– आप अपने घर परिवार पर उचित समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन जीवन साथी और पारिवारिक सदस्यों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से भी उचित सलाह मिल सकती है।
स्वास्थ्य– पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग– लाल
भाग्यशाली अंक– 5
कन्याः
पॉजिटिव– जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। कोई मुश्किल राह आसान होने से संतुष्टि का भाव रहेगा। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। दैनिक कार्य सुगमता से संपन्न होते जाएंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि हासिल हो सकती हैं।
नेगेटिव– विचारों में प्रतिकूलता की वजह से पड़ोसियों या आसपास के लोगों के साथ सामंजस्य बिठाने में कुछ परेशानी रहेगी। समय अनुसार अपने विचारों में लचीलापन लाने का प्रयास करें। बच्चों के साथ ज्यादा रोक-टोक करने से उनमें हीन भावना आ सकती है।
व्यवसाय– व्यवसाय में आप उन्नति के लिए नए मार्ग और नए विकल्पों की तलाश करें और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। किसी कर्मचारी की वजह से कोई नुकसान हो सकता है, लेकिन तनाव लेने से परिस्थितियां और बिगड़ेंगी। इसलिए शांति पूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालें।
लव– मुश्किल समय में परिवार और जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। जिससे आपका मनोबल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से भी समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य- काम के दबाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी हो सकता है। इस वजह से अनिद्रा और बेचैनी की समस्या रहेगी। कुछ समय सकारात्मक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग– हरा
भाग्यशाली अंक– 3
तुलाः
पॉजिटिव– कोई भी काम करने से पहले उसके लिए योजना अवश्य बनाएं। इससे आप गलती से बचेंगे। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों को व्यवस्थित रखने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे और कामयाबी भी मिलेगी।
नेगेटिव– ननिहाल पक्ष के साथ संबंधों में किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। ध्यान रखें कि कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है। अपने स्वभाव को सहज और संयमित बनाकर रखें। आपका बहुत अधिक अनुशासित होना भी पारिवारिक लोगों के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देता है।
व्यवसाय– व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगे। इस समय कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति रहना जरूरी है, क्योंकि किसी कर्मचारी की लापरवाही की वजह से दिक्कत आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को अपना कोई टारगेट हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में इगो न आने दें। इसका असर घर के वातावरण को भी खराब कर सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य– मौसम की वजह से गले में इंफेक्शन और छाती से संबंधित दिक्कत रह सकती है। लापरवाही न करें और अपना उचित ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग– केसरिया
भाग्यशाली अंक– 9
वृश्चिकः
पॉजिटिव– आज कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी, लेकिन आपका योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या और कार्यों को व्यवस्थित रखना आपको निश्चित ही सफलता देगा। निजी संपर्कों के माध्यम से भी आपको उचित सहायता मिलेगी।
नेगेटिव– उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी तरह का व्यवधान आ सकता है। ऊपर तनाव को हावी न होने दें। व्यर्थ की अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास बनाकर रखें। किसी भी संबंधी के साथ संबंधों में खटास न आने दें।
व्यवसाय– मंदी होने के बावजूद कारोबार में कुछ लाभदायक स्थिति बनेगी। हालांकि इस समय ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न करें। सिर्फ अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देते जाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ऑफिस के कार्यों में उचित योगदान देने की वजह से उच्चाधिकारियों की सराहना मिलेगी।
लव– घर के सभी सदस्यों का आपसी सामंजस्य उचित और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव और अलगाव होने जैसी स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य– तनाव, अवसाद और मौसमी बीमारियों से अपना परिवार का बचाव करें। अव्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग– हरा
भाग्यशाली अंक– 1
धनुः
पॉजिटिव- अपने किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ सलाह मशवरा जरूर करें। इस समय ग्रह स्थिति आपके जीवन में कुछ विशेष परिवर्तन ला रही है, परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है।
नेगेटिव– अपने ऊपर आलस न हावी होने दें और अत्यधिक सोच-विचार में समय न लगाएं। व्यक्तिगत काम में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों व संबंधियों को नजरअंदाज न करें, सबके साथ संबंध मधुर बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय– कार्य क्षेत्र में आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास न करें। अपने महत्वपूर्ण पेपर्स और फाइलों को सुव्यवस्थित और कंप्लीट रखें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से आपको कोई अथॉरिटी भी मिल सकती है।
लव – विवाहित जीवन में मधुरता रहेगी। छोटी-मोटी पारिवारिक विवादित बातों को नजरअंदाज करें। किसी प्रिय मित्र से वार्तालाप होगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य– आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेंगे। कुछ समय प्रकृति के निकट भी अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग– गुलाबी
भाग्यशाली अंक– 8
मकरः
पॉजिटिव– पिछले काफी समय से जिस काम को लेकर चिंता चल रही थी, वह आज दूर हो सकती है। आप अपनी प्रतिभा और योग्यता से किसी भी परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे। ध्यान रखें कि स्वयं के विकास के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थ पर लाना भी जरूरी है।
नेगेटिव– आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके लिए रुकावट और अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। दूसरों की बातों में न आकर अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। कामकाज और परिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना कुछ चुनौती रहेगी।
व्यवसाय– कार्य क्षेत्र में मेहनत की अधिकता रहेगी, लेकिन आपको इसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे। राजकीय सेवारत लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। कामकाज को लेकर किसी प्रभावशाली व्यक्ति से वार्तालाप भी हो सकता है।
लव– अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद परिवार को प्राथमिकता देना, आपका प्रयास रहेगा। घर में उत्तम सुख शांति बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है, क्योंकि अत्यधिक भागदौड़ और मेहनत का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कमजोरी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग– गुलाबी
भाग्यशाली अंक– 5
कुंभः
पॉजिटिव– अधिकतर समय घर पर ही व्यतीत होगा और रख-रखाव सुधार संबंधी कार्यों में भी आपकी व्यस्तता रहेगी। परिवार के साथ भविष्य संबंधी किसी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण नीति बनाएंगे। आपके विचारों की सराहना होगी।
नेगेटिव– बातचीत करते समय दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें। गलत शब्दों का प्रयोग किसी को आहत कर सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य लें, अनुभव की कमी से कार्य अधूरे भी रह सकते हैं।
व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी नई तकनीकों को समझना और सीखना जरूरी है। आप कार्य विस्तार को तरीके से अंजाम दे पाएंगे। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान केंद्रित करें। नौकरी में आपकी कार्य व्यवस्था सकारात्मक रहेगी।
लव- घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। गलत संबंधों से दूर रहें। इनका नकारात्मक प्रभाव घर की सुख शांति भंग कर सकता है।
स्वास्थ्य– कब्ज और गैस की समस्या परेशान करेगी। अपना पेट खराब न होने दें। खानपान के प्रति बहुत अधिक व्यवस्थित रहें।
भाग्यशाली रंग– नीला
भाग्यशाली अंक– 6
मीनः
पॉजिटिव– समय अनुकूल है। नई-नई बातों की जानकारियां मिलेंगी। आपकी संवेदनशीलता परिवार और रिश्तेदारों के मनोबल को बनाकर रखेगी। कोई राजकीय कार्य आपके प्रयासों द्वारा निर्विघ्न पूर्ण होगा। बच्चे भी आपकी योग्यता और काबिलियत को लेकर गर्व महसूस करेंगे।
नेगेटिव– दूसरों की उलझनों में अपना ज्यादा हस्तक्षेप न करें। वर्ना आपके मान-सम्मान पर कोई आंच आ सकती हैं। किसी विशेष मुद्दे से संबंधित निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें।
व्यवसाय– नेटवर्किंग और ऑनलाइन सेल्स से संबंधी कार्यों में उचित अवसर हासिल होंगे। शेयर्स और तेजी-मंदी जैसे कार्यों से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी बरतें। ऑफिस के अकाउंट से संबंधी कार्यों को बहुत ध्यान पूर्वक करें, गलती हो सकती हैं।
लव– विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी और परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में निराशा देखनी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य– तनाव और चिड़चिड़ापन हावी न होने दें। धैर्य बनाकर रखें। शारीरिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए ध्यान और मेडिटेशन उत्तम साधन है।
भाग्यशाली रंग– बादामी
भाग्यशाली अंक– 5
