बड़ी खबर: रूस ने की युद्ध विराम की घोषणा, जानिए क्या है बड़ी वजह

रूस और यूक्रेन के बीच दस दिन अनवरत युद्ध चलने के बाद आज बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रूस ने पूरे यूक्रेन में कुछ समय तक के लिए सीजफायर का एलान कर दिया है। रूस ने यूक्रेन में फंसे विदेशी नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए ये कदम उठाया है। रूस ने कहा है कि वो ह्यूमैनिटेरियन कॉरिडोर बनाकर विदेशी नागरिकों के लिए सेफ पैसेज उपलब्ध कराएगा। अभी भी यूक्रेन के खारकीव, सूमी जैसे शहरो में सैंकड़ो भारतीय फंसे है। रूस के अल्पकालिक युद्ध विराम की घोषणा से भारतीयों को यूक्रेन से एयरलिफ्ट करने में और भी आसानी हो जाएगी। रूस ने आज भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे से युद्ध विराम का एलान किया है।

मनोज रतन व्यास

Join Whatsapp