राशिफल:तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को मिलेंगे तरक्की के मौके, मकर वालों की इनकम बढ़ने के योग हैं

7 मार्च, सोमवार को इंद्र और चर नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे मिथुन राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। कर्क राशि वालों की आर्थिक योजनाएं पूरी होंगी। कन्या राशि वाले लोगों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। कामकाज में आ रही कुछ रुकावटें भी दूर होंगी। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिलेंगे। आपको नई उपलब्धियां और ऑर्डर मिल सकते हैं। आर्थिक नजरिये से मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ सकती है। अन्य राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक ही रहेगा।

मेष – पॉजिटिव- अपने सामर्थ्य के अनुसार ही कार्य करें तथा किसी भी परिस्थिति में सामंजस्य बनाकर रखें। इससे आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। जो लोग आपके खिलाफ थे वह आपके पक्ष में आएंगे।
नेगेटिव- बच्चों को उनके मन मुताबिक कार्यों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करने दे। इससे उनका बौद्धिक विकास बेहतरीन तरीके से होगा। आप भावनाओं में बहकर किसी की बातों में ना आए। आपकी सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अभी किसी भी तरह का बदलाव ठीक नहीं है। व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। ऑफिस में किसी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
लव- घर परिवार में सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। त्वचा संबंधी कोई एलर्जी परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- कुछ समय आत्म मनन और आत्म चिंतन में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपको अपनी उलझनों का समाधान मिलेगा। पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ फलदायक है। विशेष कार्य को करने में घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग भी बना रहेगा।
नेगेटिव- कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन रहा है तो उसे स्थगित रखें क्योंकि इसमें समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। ध्यान रखें कि प्रत्येक गतिविधि में स्वयं की कार्य क्षमता पर विश्वास भी रखना जरूरी है। दूसरों की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में स्टाफ की उचित सामंजस्य से कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे साथ ही आपकी उचित व्यवस्था के भी नतीजे सामने आएंगे। साझेदारी संबंधी कामों में आपसी संबंध उचित रखने के लिए बहुत ही धैर्य और संयम की जरूरत है।
लव- घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होगी।
स्वास्थ्य- थकान और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- आज का दिन आपके मन मुताबिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। अधिक से अधिक समय अपने परिजनों के साथ व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। आपके नेतृत्व में कोई विशेष गतिविधि संपन्न होगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी से कहासुनी होने की वजह से चिंताजनक स्थिति बन सकती है। इस समय शांत बने रहना ही उचित है। उत्तेजना से समस्या और अधिक बढ़ सकती हैं। किराएदारी संबंधी मामले सुलझने में अभी समय लगेगा।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय अनुकूल है। करियर में की गई कोशिशों में सफलता मिलने के योग हैं। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने की कोशिश काफी हद तक सफल होगी सरकारी सेवारत लोगों का पब्लिक प्लेस पर व्यर्थ के वाद-विवाद करने से मुश्किल में पड़ सकते हैं
लव- पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल बने रहने से घर में भी व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- आज कुछ कमजोरी सी महसूस कर सकते हैं। आराम ले तथा संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- कर्क राशि के लोगों के लिए बेहतरीन स्थिति बनी हुई है। आर्थिक योजनाएं पूरी होंगी।। आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं उपजेंगी। जो घर तथा व्यवसाय दोनों के लिए उचित साबित होगी। घर की किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- कुछ समय अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें इससे मानसिक सुकून मिलेगा। बहुत अधिक मेहनत व थकान की वजह से कभी कभी चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। लोगों पर अपनी मर्जी थोपने का प्रयास ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में चुनौतियां और रुकावटें रहेंगी। पिता समान किसी इंसान की मदद और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इसलिए उनकी किसी भी बात को नजरअंदाज ना करें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम की अधिकता रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। व्यर्थ प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- लक्ष्य और काम पर पूरा ध्यान देने का समय है। आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। अगर प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें।
नेगेटिव- किसी सदस्य के नकारात्मक बात को लेकर घर का वातावरण कुछ अस्त-व्यस्त हो सकता है। आपसी सहयोग द्वारा समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। निकट संबंधी को आपके भौतिक और भावनात्मक रूप से मदद की जरूरत पड़ सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में बनते कामों में रुकावटें आने से तनाव बढ़ सकता है। इस समय बहुत ही व्यवस्थित तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करने की जरूरत है। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। अनचाहे कामों की वजह से नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के मध्य चल रहे तनाव का असर घर परिवार पर भी पड़ सकता है। परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- गले और छाती में कफ संबंधी समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बहुत ही उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। तनाव से राहत मिलेगी। घर की सुख सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- व्हीकल या किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा हो सकता है। उधार दिया हुआ या रुके हुए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा, समाधान निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आपका काम करने का जनून आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम देगा। कामकाज में आ रही कुछ रुकावटें दूर होंगी। समय किसी भी ऑफिशियल यात्रा को करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
लव- विवाहित तथा प्रेम संबंध दोनों में ही उचित भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेगी। मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी प्लान भी बनेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और सकारात्मक रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- आज का दिन अच्छे से बीतेगा। व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु आपकी कार्यप्रणाली पर उसका कोई भी नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। युवाओं को अपने कैरियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी।
नेगेटिव- अति आत्मविश्वास और ईगो आपको अपने लक्ष्य से भटका भी सकते हैं। दिनचर्या को व्यवस्थित बना कर रखना जरूरी है। तथा मन को भी संयमित रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ ही समय जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में सभी गतिविधियों पर उचित निगरानी रखना जरूरी है। क्योंकि कर्मचारियों की किसी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके भी मिलेंगे।
लव- किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। घर का माहौल भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। तथा तनाव जैसी बातों से खुद को दूर रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे तथा संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान आपको आत्मिक खुशी देगा। इस समय निवेश संबंधी कार्यों में भी पूरा ध्यान दें क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल है।
नेगेटिव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल होना जरूरी है। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। विद्यार्थी व्यर्थ की बातों की वजह से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।
व्यवसाय- अपनी योग्यता के दम पर आपको कुछ नई उपलब्धियां और आर्डर हासिल हो सकते हैं। इसलिए संपर्क में रहें। इस समय किसी भी ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम ना बनाएं। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
लव- पारिवारिक सदस्य घर में आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना रखें। प्रेम संबंधों में बनाए रखने के लिए कुछ समय और विश्वास दोनों जरूरी हैं।
स्वास्थ्य- घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। इस समय उन्हें इलाज और भावनात्मक सहयोग दोनों जरूरी हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- आज नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कार्यों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी खास समस्या का भी हल निकलेगा। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और कैरियर को लेकर पूरी तरह गंभीर और सजग रहेंगे।
नेगेटिव- लेकिन इस समय बहुत ही सावधानी और समझदारी से व्यवस्था बनाकर रखने की जरूरत है। व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्चा हो जाने से मन कुछ परेशान रह सकता है। अपनी सामर्थ्य से अधिक उधार लेने से भी परहेज रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से काम पूरे होंगे। विरोधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। आपकी कोई व्यवसाय की योजना लीक होने से नुकसान हो सकता है। नौकरी में कार्यभार में कोई मन मुताबिक परिवर्तन मिलने से खुशी महसूस होगी।
लव- जीवन साथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर सुलभ हो सकता है।
स्वास्थ्य- दांत के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। एसिडिटी बनाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी का घर में आगमन होगा तथा सकारात्मक विचार विमर्श भी रहेगा। आप अपने कार्य को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। और सफलता भी मिलेगी। खर्चा के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार में भी लचीलापन जाना जरूरी है। ससुराल पक्ष के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर उजागर ना हो, अन्यथा इससे परिस्थितियां और गंभीर हो सकती हैं। शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्था उचित बनाए रखने का प्रयास करें।
व्यवसाय- आर्थिक नजरिये से दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ सकती है। कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भी उचित योगदान कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बेहतरीन बनाकर रखेगा। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर सहयोगी के साथ कुछ बहस की स्थिति बन सकती हैं।
लव- काम की अधिकता की वजह से घर पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु परिजनों का उचित सहयोग तथा स्नेह आप पर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए व्यायाम और योगा पर जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कार्यों को व्यवस्थित करने में दिक्कतें आ सकती हैं। दोपहर बाद ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। कामकाज में गति आएगी। नजदीकी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण भी मिलेगा।
नेगेटिव- कोई भी फैसला जल्दबाजी की बजाय सोच समझ कर लें। पैसे के लेनदेन को लेकर आपसी संबंधों को खराब ना करें। धैर्य और संयम रखना जरूरी है। मानसिक शांति और सुकून के लिए आध्यात्म और मेडिटेशन जैसी गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर परिस्थितियां अच्छी रहेंगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर अभी से जुड़े क्षेत्रों में बेहतरीन स्थिति बनी रहेगी। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा करने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस में कार्य प्रणाली में परिवर्तन आने से कुछ राहत मिलेगी।
लव- घर का माहौल सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक तरीके से भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। अपने जीवन शैली को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधि में आशातीत सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी अथवा रुपए पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। किसी भी समस्या को आपसी सहमति द्वारा हल करने की कोशिश करें। आज छोटी-छोटी समस्याएं बनी रहेंगी। जिसकी वजह से व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में किसी नए काम की शुरुआत को अभी स्थगित रखें। क्योंकि निजी कारणों से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि स्टाफ के सहयोग से गतिविधियां ठीक से चलती रहेंगी। ऑफिस में फाइलें और पेपर वर्क को पूरा करने के लिए ओवरटाइम देना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कुछ समय एक साथ जरूर व्यतीत करें। घर का वातावरण उचित ओर व्यवस्थित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और जलन की समस्या बढ़ने से परेशानी रहेगी। अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज रखे।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Join Whatsapp