युवती को भगा ले गया युवक

बीकानेर। महिला अपराध से जुड़े दो मामले सामने आए है। जहां एक मामले में युवक युवती को भगा ले गया, वहीं दूसरे मामले में युवती के साथ छेड़छाड़ कर युवती को उठा ले जाने की धमकी देने का आरोप है। परिजनों की ओर से मुकदमें दर्ज करवाये गए है। पहला मामला जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां परिवादी ने बताया कि साधासर निवासी संतलाल पुत्र चेतराम मेघवाल उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। यह घटना 6 मार्च रात्रि 9 बजे की है।

 

इसी तरह दूसरा मामला खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि पूगल पुलिस थाना क्षेत्र के गणेशवाली निवासी देवीदान पुत्र मूलदान चारण ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर लज्जा भंग की तथा बहन को उठा ले जाने की धमकी दी। दोनों में पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Join Whatsapp