



महावीर रांका दिखा रहे हैं फ्री में ‘द कश्मीर फाइल’,
बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने आम जन को इन दिनों की चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल’ फ्री दिखाने का फैसला किया है। पवन महनोत ने बताया कि आज पहले 1000 दर्शकों को 12 बजे वाले शो में यह फि़ल्म मुफ्त में दिखाई जाएगी। इस शो के लिए 1000 टिकट बुक की गई है। दर्शकों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
