अवैध पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार

बीकानेर। अवैध हथियारों की धरपकड़ के चलते पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर के राजियासर पुलिस ने की है। पुलिस ने सूचना के आधार पर ठुकराना में कार्रवाई करते हुए व्यक्ति के पा से 12 बोर की पिस्तौल व एक ङ्क्षजदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति ठुकराना का रहने वाला है। राजियासर थानाधिकारी पवन कुमार ने यह कार्रवाई की है।

 

 

Join Whatsapp