




डॉ. पी.के. सरीन ने बनाई कोरोना की नई दवा जो ताउम्र इस बीमारी को पास नहीं फटकने देगी
युगपक्ष होली संवाददाता
बीकानेर। कोरोना वैक्सीनेशन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले प्रख्यात चिकित्सक डॉ. पी.के. सरीन ने होली के अवसर पर कोरोना की नई वैक्सीन लाँच करने की घोषणा की जिसे उन्होंने अपने घर में बनाई सीक्रेट लैब में निर्माण किया है। डॉ. सरीन ने जो राजनीति के माध्यम से समाजसेवा से भ्ी जुड़े हैं, घोषणा की कि वे यह वैक्सीन सबको नि:शुल्क लगाएंगे। उन्होंने बताया कि इस टीके की खासियत यह है कि यह एक बार लगाने के बाद उम्र भर कोरोना सहित तमाम बीमारियों से बचायेगा वहीें दादा को लगाया जायेगा तो पोते तक काम करेगा।
डॉ. सरीन की इस घोषणा से दुनिया भर की फार्मास्यूटिकल कंपनियों में हडक़ंप मच गया है क्योंकि उनका अरबों खरबों का बिजनेस एक झटके में रसातल में बैठने का खतरा मंडराने लगा है। खबर ऐसी मिली है कि सभी बड़ी दवा कंपनियों के टॉप मैनेजर्स एकत्रित होकर बीकानेर आ गये हैं और डॉ. सरीन को मनाने में जुट गये हैं कि ऐसा टीका न बनाएं और न लगाएं वर्ना हम तो बर्बाद हो जाएंगे।
दूसरी ओर पता चला है कि जब डॉ. सरीन टीकाकरण में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे तभी गौर से वे सभी तरह के कोरोना टीकों को देखते थे और समझते थे कि ये कैसे काम करते हैं जिसके बाद उन्होंने स्वयं की लैब में रिसर्च कर नया टीका बना डाला। अलबत्ता भारत सरकार ने डॉ. सरीन को प्रशंसा पत्र भेजते हुए उन्हें देश के तमाम नागरिकों को यह टीका लगाने के लिए बड़ेे स्तर पर इसका उत्पादन करने के लिए प्लांट लगाने हेतु अनुदान की घोषणा की।
