



के ई एम रोड़ पर एलिवेटेड रोड बनना तय
जयपुर । बजट सत्र में चलती विधानसभा में राज्य सरकार ने बीकानेर में के ई एम रोड के ट्रैफिक की समस्या को सुलझाने के लिए एलिवेटेड रोड को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार ने यह निर्णय यहां के दुकानदारों द्वारा वनवे की व्यवस्था का विरोध करने पर आनन-फानन में यह निर्णय लेकर इसके लिए 65 करोड़ का बजट भी पास कर दिया है ।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से केईएम रोड पर लगने वाले जाम को रोकने के लिए संभागीय आयुक्त ने वनवे की व्यवस्था की थी लेकिन यह व्यवस्था यहां के दुकानदारों को रास नहीं आ रही थी । यह व्यवस्था जब से शुरू हुई थी तब से दुकानदारों का विरोध चल रहा था। के ई एम रोड मार्केट एसोसिएशन के चंपक यादव व सुनील बांठिया जैसे नेताई तत्व इस विरोध में अपनी नेतागिरी चमकाने में लग गए। इन दोनों ने कुछ अन्य दुकानदारों की अक्ल निकालकर उन्हें अपने साथ मिला लिया। बताते हैं कि गुरुवार की रात को इन्होंने धरना भी दिया जिससे सरकार दबाव में आ गई आनन-फानन में यह निर्णय ले लिया। जानकार सूत्रों ने बताया कि यह दोनों नेता एलिवेटेड रोड का काम हथियाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने यह सारा प्रपंच रच कर दुकानदारों को अंधेरे में रखा। उधर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने अपनी बस बनाई हुई व्यवस्था को नकारे जाने पर रातो रात अखबार के ऑफिस खुलवा कर इस रोड के लिए निविदाएं भी प्रकाशित करवा दी। बताते हैं कि मई माह में इस रोड के बनने का कार्य शुरू हो जाएगा। यह रोड मिनर्वा सिनेमा से शुरू होकर लालजी होटल तक जाएगी।
