



घर में घुसकर लोहे की रॉड से मारने का मामला आया सामने
बीकानेर। घर में घुसकर लोहे की रॉड से मारने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मोमासर निवासी किशनलाल जाट ने अमरचंद,राजूराम,हजारीराम,अशोक,विमला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मोामासर में 16 मार्च की रात को दस बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी अनाधिकृत रूप से उसके घर में घुसे और गाली गलौच करने लगे। जब प्रार्थी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों नें प्रार्थी के गले मेें पहनी सोने की चैन छीन ली और लोहे की रॉड से सिर पर मारी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके धमकी भी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्र्ज कर जांच शुरू कर दी है।
