चाइनीज मांझे को लेकर सख्त हुआ प्रशासन

बीकानेर। चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोकथाम हेतु जिला प्रशासन ने सख्ताई शुरू कर दी है। बता दें कि सामाजसेवी तथा सोशल एक्टिविस्ट लोगों की मदद से जिला प्रशासन ने कोटगेट स्थित एक पतंगों की दुकान पर छापेमारी करते हुए चाइनीज मांझा पकड़ा है। फिलहाल मौके पर अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। जिसमें एसडीएम सहित पुलिस भी शामिल हैं। सोशल एक्टिविस्ट अंकुर शुक्ला ने बताया कि संभागीय आयुक्त के निर्देश पर एसडीएम ने कोटगेट स्थित अजीत भाई पतंग वाले की दुकान पर समाजसेवी हेमंत जैन, हनुमान प्रसाद शर्मा व श्यामसुंदर को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। इन्होंने दुकान से चाइनीज मांझा मांगा जो कि आसानी के साथ उपलब्ध हो गया। उसके बाद एसडीएम मय टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जिसमें चाइनीम मांझे की करीब 10 चकरियां जब्त की है। शुक्ला ने बताया कि फिलहाल दुकान में जांच पड़ताल चल रही है, जिसमें और चाइनीज मांझा मिलने की संभावना है। बता दें कि दो दिन पूर्व इस चाइनीज मांझे ने एक युवक की जान ले ली थी। जिसके बाद से शहरभर में चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोष व्याप्त है।

Join Whatsapp