पैसे भी ले लिए और काम भी नहीं किया

बीकानेर। काम के लिए एडवांस पैसे लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में साना इंटरनेशनल स्कूल निवासी कृष्णङ्क्षसह राठौड ने बीछवाल थाने में रणवीर ङ्क्षसह जालप और वेद कंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घअना चन्द्र कृष्णा गार्डन नम्बर 3 गंगानगर जयपुर बाईपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसने अपने निर्माणाधीन भवन में सीपीवीसी की खिड़की दरवाजे का काम करवाने के लिए श्रीबालजी बिल्ड़ टेक 126 होम लैण्ड सिटी श्रीगंगानगर तथा फर्म वैद एण्ड जैस ग्लास सोल्युशन के पार्टनर वेद कंवर को काम के एवज में पैसे दिए। पैसे लेने के बाद कई बार आरेापियों ने संपर्क कर काम के लिए कहा तो टालमटोल करते रहे लेकिन आज तक आरेापियों ने ना तो उसका काम किया और ना ही पैसे वापस दिए। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि काम के नाम पर आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp