



पिस्तौल और चाकू पर दम पर घर में घुसकर की लूट
बीकानेर। दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों द्वारा घर मं घुसकर पिस्तौल के दम पर लूट करने का मामला सामने आया है। घटना हनुमानगढ़ के पीलीबंगा से जुड़ी है। जहां पर वन विभाग के सामने स्थित धानमंडी स्थित एक मकान में तीन नकाबपोश लूटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस को अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि तीन नकाबपोश बदमाश पिस्तोल और चाकू की नोंक पर 50 हजार रुपए कैश और सोने के जेवरात लूटकर ले गए। पीडि़त परिवार का मुखिया प्यारेलाल पुत्र सुखदेव गर्ग घर पर नहीं था। घर में पीछे से उसकी पत्नी, बूढ़ी मां और बेटी मौजूद थी। बदमाशों ने तीनों को पिस्तोल और चाकू से धमकाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी लूट के बाद जल्दबाजी में एक चाकू मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।पुलिस ने बताया कि पीडि़त परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
