



केन्द्रीय कारागृह में फिर मिले सिम और मोबाइल
बीकानेर। केन्द्रीय कारागृह में फिर से मोबाइल और सिम मिलने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल थाने में प्रहरी रूपाराम जाट ने दिनेश पुत्र मांगेराम,अजरूदीन पुत्र अहमद अमीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 20 अप्रैल को रात साढ़े दस बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी प्रहरी ने बताया कि रात को जेल में तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान आरोपी दिनेश के पास से एयरटेल की सिम मिली। वहीं अजरूदीन के पास से एक एयरटेल की सिम और सैमसंग का मोाबइल मिला है। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि बीकानेर जेल में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे है। जब मोबाइल और सिम मिल रहे है।
