जुआ खेल रहे एक दर्जन से अधिक लोगों को दबोचा,

बीकानेर। खेत में जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में की गयी है। जहां पर मुकलावा थाना क्षेत्र में डीएसटी टीम ने पुलिस के सहयोग से की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेत में जुआ खेल रहे तेरह लोगों को पकड़ा। डीएसटी को सूचना मिलने पर उन्होंने दबिश दी तो मौके से तेरह लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनसे दो लाख 41 हजार 230 रुपए बरामद किए गए हैं। इन सभी को मुकलावा थाने लाया गया जहां उनसे पूछताछ की गई। गांव चौदह एमएल में खेत में कुछ लोग जुआ खेलते नजर आए। पुलिस को देखकर इन लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। पकड़े गए लोगों में सतपाल, अर्जुनराम, अजनीश, विष्णु, गोविंद, हरदेव, कृष्णलाल,दलीपसिंह, श्यामसुंदर, रेशमसिंह, कुलवंतराम, गुरदेव आदि को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास रुपए बरामद हुए।

Join Whatsapp