



माल भी ले लिया और भुगतान भी नहीं किया,धोखाधड़ी के मामले दर्ज
बीकानेर। धोखाधड़ी कर माल ले लेने और पैसे नहीं देने का मामला सामने आया है । इस सम्बंध में कोटगेट थाने में आदर्श कॉलोनी निवासी दीपक राठी ने दो अलग-अलग फर्म के खिलाफ मुकदमें दर्ज करवाए है। प्रार्थी ने सरदारशहर के रहने वाले राकेश कुमार लखोटिया नाथोलिया ब्रदर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना चिरागदीप फुट प्रााइवेट लिटीडी 30 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी भुजिया विक्रय करने की फर्म है।
आरोपी ने प्रार्थी से भुजिया के पाउच मंगवाए। जिस पर प्रार्थी ने आरोपी को सामान भेज दिया। जिसके बाद कई मर्तबा पैसे के लिए तकादा करने पर टाल मटोल करता रहा और अंत में कहा कि माल खराब भेज दिया है। जिस पर प्रार्थी की और से माल वापस भेजने के लिए भी कहा लेकिन आरोपी ने धोखाधड़ी करते हुए माल भी वापिस नहीं भेजा। वहीं प्रार्थी ने पंजाब के भटिंडा के रहने वाले संजय वालिया के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। घटना रानीबाजार में करीब साढ़े तीन वर्ष पुरानी है।
प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उससे पाईप खरीदा था। जिसके एवज में आरोपी ने उसे 5 लाख रूपए विभिन्न चैको के माध्यम से दे दिए। जिसके बाद आरोपी ने प्रार्थी के करीब 3 लाख रूपए रोक लिए प्रार्थी के कई बार कहने पर आरोपी ने कहा कि माल खराब आ गया है और पैसे नहीं मिलेगें। जब प्रार्थी ने आरोपी को माल वापिस भेजने के लिए लेकिन आरोपी ने धोखाधड़ी करते माल भी वापिस नही भेजा। पुलिस ने प्रार्थी की दोनो रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
