रात को मोबाइल फोन चार्ज पर लगाकर सोई थी लड़की, नींद में ही लगा करंट, हुई मौत

एक लड़की ने रात को अपना मोबाइल फोन चार्ज पर लगाया। उसने अपने सिरहाने पर ही मोबाइल फोन को चार्ज पर लगाया था। इसके बाद वो सो गई। नींद में ही उसको जबरदस्त करंट लग गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। लोग फिलहाल इस खबर के बाद से ही शॉक्ड हैं।

कई लोग ऐसे होते हैं जो रात को मोबाइल फोन चार्ज पर लगा देते हैं और फिर मस्त नींद सो जाते हैं। कई ऐसे होते हैं जो कई कई घंटों अपने फोन को चार्ज पर लगा ही रहने देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो एक चौंकाने वाली खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। एक 17 साल की लड़की रात को अपना मोबाइल चार्जिंग में लगाकर सो गई थी। लेकिन उसके बाद वो कभी नहीं उठी। उसकी मौत ही हो गई।

आखिर ऐसा क्या हुआ?

मिरर की खबर के मुताबिक, यह मामला कंबोडिया का है। यहां एक लड़की मोबाइल फोन को चार्ज पर लगाने के बाद उसके ऊपर सो गई थी। इसके बाद उसे इलेक्ट्रिक शॉक लग गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस लड़की का नाम खोर्न सेरे पोव (Khorn Srey Pov) था और वो क्रेटी प्रांत की रहने वाली थी। वह एक गोल्ड माइनिंग कंपनी में चीनी अनुवादक की नौकरी करती थी।

नहाने के बाद लेटी थी बेड पर

बताया गया कि खोर्न सेरे नहाने के बाद बेड पर लेट गई थीं। उसने बेड पर ही अपना मोबाइल के चार्जर को बिजली के प्लग से कनेक्ट किया और फोन चार्ज करने लगीं। जिस वक्त वो यह सब कर रही थी। उनके मोबाइल का टॉर्च ऑन था। चार्जिंग पर फोन लगाकर वो सो गईं। इसके बाद उन्हें बिजली का झटका लगा। इसी के कारण उनकी मौत हो गई।

नींद में हो गई थी उनकी मौत

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि 27 जुलाई को करंट लगने से उनकी नींद में ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही वहां पर फोन चार्जर्स पर बहस छिड़ गई है। लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी हैं। लोगों का कहना है कि बिजली से खुद को कैसे बचाना है, इस पर जागरुकता अभियान चलाना चाहिए। लोगों ने फोन चार्जर्स की क्वालिटी पर सवाल खड़े किए हैं।

Join Whatsapp