




27 वर्षीय युवती ने चुन्नी से फांसी लगाकर की आत्महत्या
श्रीडूंगरगढ़ । कस्बे की देवनारायण कॉलोनी में एक 27 वर्षीय युवती ने चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती सुनीता पुत्री शंकरलाल प्रजापत ने अपने घर के कमरे में पंखे के हुक से चुन्नी से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है।
नशीली टेबलेट्स के सप्लायर को दबोचा
बीकानेर। मादक पदार्थ तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिये आईजी ओमप्रकाश के आव्हान पर चलाये गये ऑपरेशन िलन केतहत सोमवार को जसरासर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नशीली टेबलेट्स के सप्लायर केसरराम पुत्र खेमाराम तर्ड को उसके गांव थावरिया से धर दबोचा। एसएचओ जसरासर देवीलाल ने बताया कि रैंज पुलिस के राजियासर थाने में दर्ज नशीली टेबलेट्स तस्करी का मुलजिम केसरराम तरड़ अपने गांव में छूपा बैठा था। इसकी भनक लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे शांति भंग के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया और सूरतगढ़ सिटी पुलिस को सौंप दिया। केसरराम के खिलाफ राजियासर थाने में दर्ज मामले की जांच सूरतगढ़ सिटी पुलिस कर रही है
