आज का राशिफल:कर्क, सिंह और धनु राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहेगा दिन, मिथुन राशि को मिलेगा सितारों का साथ

 

30 सितंबर, शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र प्रीति योग बना रहे हैं। जिससे कर्क, सिंह और धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। वृष राशि वालों के मन मुताबिक ट्रांसफर होने की भी संभावना है। मिथुन राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। इनके अलावा तुला राशि वालों को लेन-देन में ज्यादा सावधानी रखनी होगी। कुंभ राशि वालों के लिए नौकरी और बिजनेस में दिन ठीक नहीं है। वहीं, बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मेष – पॉजिटिव- दिन बहुत ही व्यस्ततम और मेहनत वाला रहेगा और आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। फाइनेंस संबंधी काम समय से पूरे हो जाएंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- निर्णय लेने में ज्यादा समय लेने समय लेने अथवा तनाव की वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हाथ से निकल सकते हैं। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। आपसी संबंधों में मधुरता बनाकर रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सभी कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है। उन पर ज्यादा अनुशासन रखना उनकी कार्य क्षमता को कम करेगा। ध्यान रखें कि बॉस और अधिकारियों के साथ दोस्ताना संबंध रहें।
लव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने लाइफ पार्टनर के लिए जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- एलर्जी की वजह से गले में दर्द व खांसी, जुकाम जैसी स्थिति रह सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें, तुरंत उसका इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- अपनी कार्यप्रणाली गुप्त रूप से करने पर आशातीत सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद स्नेह आप पर बना रहेगा। तथा उनके मार्गदर्शन पर अमल करना आप की ग्रोथ में सहायक रहेगा।
नेगेटिव- अत्यधिक खर्चों की वजह से आपका मासिक बजट गड़बड़ा जाएगा। इसलिए सावधान रहें क्योंकि इस चिंता का असर आपके सुकून और नींद पर भी पड़ सकता है। हालांकि किसी मित्र की सहायता से आपकी समस्या का समाधान भी निकलेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही है। इसलिए मेहनत से घबराए नहीं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्यों में भी विशेष लाभ होगा। नौकरी में टारगेट हासिल होने से बॉस व उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मन मुताबिक ट्रांसफर की भी संभावना है।
लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर का वातावरण खुशनुमा और सुकून भरा रहेगा। बच्चे की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- वायु विकार और जोड़ों के दर्द सबंधी समस्या बढ़ सकती है। बादी वाली तथा तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति और भाग्य आपके पक्ष में है। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत करें। कोई राजनैतिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं। जिससे समाज में आप का रुतबा बढ़ेगा साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। सगे संबंधियों का सहयोग और स्नेह आपके ऊपर बना रहेगा।
नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें। पड़ोसियों के साथ कहासुनी होने की आशंका है। जिसकी वजह से आपकी मान-हानि हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय आज लाभदायक स्थिति में रहेंगे। कोई शुभ व महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न होने की संभावना है। नौकरी मैं अपने कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें, वरना दिक्कतें बढ़ेंगी।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- आज निश्चित ही आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है। दिन मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। अगर प्रॉपर्टी खरीदने संबंधित कोई योजना बन रही है, तो पहले उसका वास्तु आदि द्वारा परीक्षण करवा ले।
नेगेटिव- अकारण ही किसी भी झगड़ा-झंझट में ना पड़े। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने कार्य से ही मतलब रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान ही ना दें।
व्यवसाय- आपको व्यवसाय संबंधी कोई नवीन कार्य शुरू करने की प्रेरणा मिल रही है, तो अपनी पूरी ऊर्जा और सामर्थ्य उस पर लगा दे। नौकरी पेशा लोगों को अपना लक्ष्य पूरा करने पर कोई प्रमोशन मिल सकता है। परंतु अपने प्रोजेक्ट संबंधी जानकारी को हर किसी के समक्ष जाहिर ना करें।
लव- जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती लाएगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों को अपने आहार में शामिल करें। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी तथा अपनी राजनैतिक व सामाजिक संपर्कों आपको उचित सपोर्ट मिलेगी।अगर घर में कोई सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो ग्रह स्थिति बता रही है कि वास्तु संबंधी नियमों का पालन भी करें।
नेगेटिव- मामा पक्ष से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती हैं। आपकी कोई ज़िद आपसी संबंधों को खराब कर देगी। साथ ही अपने खर्चों को भी संयमित रखें। कुछ सेविंग करना भी जरूरी है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर फोकस रहे।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था उचित बनी रहेगी तथा सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं। बॉस तथा उच्चाधिकारियों का भी सहयोग बना रहेगा।
लव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने स्वभाव को बदले।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर रहेगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- कोई पूर्व नियोजित योजना आज बड़ी आसानी और आपके मनोनुकूल तरीके से हल हो जाएगी। सोसाइटी की गतिविधियों में आपकी किसी को सलाह को विशेष सम्मान दिया जाएगा। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते समय सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना जरूरी है। जल्दबाजी न करें। आज सारा समय घर के बाहर ही मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यतीत करना पड़ सकता है।
व्यवसाय- अनुकूल समय है। बिजनेस में मनोनुकूल तरीके से गतिविधियां व्यवस्थित होती जाएंगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम ध्यान से करें। गलती की वजह से अधिकारी नाराज भी हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे के लिए सहयोगात्मक व्यवहार रखें। प्रेमी-प्रेमिका डेटिंग का अवसर सुलभ होगा।
स्वास्थ्य- गर्दन और पीठ से संबंधित दर्द परेशान करेगा। योगा तथा व्यायाम के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु आप मेहनत द्वारा अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। बस यह ध्यान रखें कि कोई भी कार्य बिना योजना के ना करें। व्यक्तिगत दिनचर्या को लेकर भी आपका कुछ प्लान बनेगा।
नेगेटिव- कहीं से कोई दुखद समाचार मिल सकता है जिसकी वजह से मन उदास रहेगा। साथ ही इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। इसलिए अपना मनोबल बनाकर रखें। युवाओं को अपने कैरियर तथा भविष्य को लेकर ज्यादा सजग रहने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी नया निर्णय लेने अथवा कार्य शुरू करने के लिए अभी समय ज्यादा पक्ष में नहीं है। पैसों के लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी रखना आवश्यक है। ऑफिस में शांत वातावरण रहेगा।
लव- घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- पारिवारिक सदस्यों को कुछ ना कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। परंतु चिंता की बात नहीं होगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, तो तुरंत फैसला लें। क्योंकि सही समय पर सही निर्णय लेने के अनुकूल परिणाम ही मिलते हैं। किसी संतान की भी इनकम समय होने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा। अध्यात्म और धर्म-कर्म के कार्यों में भी ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों के बीच यह ध्यान रखना जरूरी है कि घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा सुश्रुषा संबंधी अवहेलना ना हो। मामा पक्ष से संबंध खराब ना होने दें। आपसी संबंधों के बीच ईगो जैसी स्थिति ना आने दे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। उनका शुभ फल भी शीघ्र ही धन के रूप में मिलने वाला है। आज अधिकतर समय घर से बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी काम मैं ध्यान ना दें।
लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। परंतु उनके भावनात्मक संबंधों में कटुता नहीं आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- आय और व्यय में उचित समन्वय रहेगा। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से आत्मिक शांति महसूस होगी। अगर किसी स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो आज उन कार्यों के बनने की उचित संभावना है।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत मामलों में उलझ कर अन्य कार अधूरी रह सकते हैं। ज्यादा डिसिप्लिन बनना भी कभी-कभी दूसरों के लिए समस्या का कारण बन जाता है। वक्त के अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई नए ऑर्डर या एग्रीमेंट मिलने से व्यस्तता रहेगी। वित्तीय मामलों में भी प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रोजेक्ट को लेकर राहत मिलेगी। कोई परिवर्तन संबंधी स्थिति भी बन रही है।
लव- परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक रूप से सुकून प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखें। तथा दिनचर्या व खान-पान को भी संयमित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। युवाओं को भविष्य संबंधी की गई किसी प्रयास में उचित सफलता मिलेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव- नजदीकी मित्रों तथा भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, क्योंकि ज्यादा कटुता आने की आशंका लग रही है। साथ ही आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें, क्योंकि इसमें समय नष्ट होने के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- अपने व्यवसायिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें, तथा मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को भी बढ़ाएं। क्योंकि भविष्य में यह फायदेमंद साबित होने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। समय पर कोई टारगेट पूरा ना होने से तनाव रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। माहौल खुशनुमा बनाने के लिए कुछ मनोरंजन व उपहार देने संबंधी कार्यक्रम बनाएं।
स्वास्थ्य- एसिडिटी या किसी इंफेक्शन की वजह से पेट में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियां बनी रहेंगी, उनको सुचारू रूप से व्यवस्थित करने से आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। युवा वर्ग को बहुत समय से अपने करियर संबंधित चल रहे प्रयासों का परिणाम मिलने वाला है।
नेगेटिव- किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। बेहतर होगा कि ज्यादा मेल मुलाकात की स्थिति से दूर रहे तथा अपने कार्यों में ही मन लगाएं। बहुत अधिक सोच-विचार करना व उसमें समय लगाना आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में कर्मचारियों के साथ लापरवाही की वजह से आपसी संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। ऑफिस में भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को उनके काम में ज्यादा टोका-टाकी और अनुशासन बनाए रखना उनकी कार्य क्षमता को प्रभावित करेगा।
लव- अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी कोई अच्छा रिश्ता आने से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी समस्या रहेगी। ज्यादा पॉल्यूशन और मौसम के बदलाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- अपने किसी विशेष लक्ष्य के प्रति चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने वाली है। सुख सुविधा संबंधी सामान की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। आपका सहज स्वभाव समाज में आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगा। और आप सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कोई रिश्तेदार पीठ पीछे आपके लिए अफवाह फैला सकते हैं। परंतु अपने गुस्से पर कंट्रोल करके शांति पूर्ण तरीके से काम ले, तो परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी। पारिवारिक मामलों में भी ज्यादा टोका-टाकी ना करें।
व्यवसाय- फाइनेंस संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों पर भरोसा ना करके सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा निर्णय भी स्वयं ही ले। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह के लिए उपयोगी साबित होगी।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। विवाहित प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, सावधान रहें।
स्वास्थ्य- तनाव अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

Join Whatsapp