साईकिल चला रहे बालक को पिकअप ने मारी टक्कर, हुई मौत

बीकानेर। पिकअप की टक्कर से 12 वर्षीय बालक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना दंतौर मंडी की है। जहां साईकिल चला रहे बालक को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बालक को खाजूवाला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक माधो अपने ननिहाल आया हुआ था। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Join Whatsapp