




राजस्थान में 5 दिन बाद हो सकती है बारिश
जयपुर । राजस्थान में अगले सप्ताह मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरी भारत के जम्मू-हिमाचल एरिया में आ रहे वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर के कारण उत्तरी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ बेल्ट में मौसम में परिवर्तन होने के साथ हनुमानगढ़, गंगानगर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, इस मौसम साफ होने के बाद तेज सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।
स्कायमेट के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक एक कम असर का वेस्टर्न डिर्स्टबेंस आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट क्षेत्र में एक्टिव हुआ है। हालांकि इसका असर ज्यादा नहीं रहेगा। इन एरिया में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। इस सिस्टम का असर 2 नवंबर तक रहेगा। 4 नवंबर को एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस फिर एक्टिव होगा, जो काफी प्रभावशाली होगा।
सीकर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार सुबह हर्ष पर्वत पर दिखा सर्दी का असर।
सीकर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार सुबह हर्ष पर्वत पर दिखा सर्दी का असर।
होगी तेज बर्फबारी और बारिश
4 नवंबर को उत्तरी भारत के जम्मू-लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड एरिया में एक्टिव होने वाले इस सिस्टम से कहीं-कहीं बारिश के साथ भारी बर्फबारी होगी। यही नहीं इस सिस्टम का असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में भी पड़ सकता है। राजस्थान के उत्तरी हिस्से में हनुमानगढ़, गंगानगर एरिया में 6 नवंबर को इसका असर देखने को मिल सकता है। इसके कारण आसमान में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।
सर्दी के बीच चित्तौड़गढ़ में घट पूजा के लिए बेड़च नदी किनारे पहुंचे लोग।
सर्दी के बीच चित्तौड़गढ़ में घट पूजा के लिए बेड़च नदी किनारे पहुंचे लोग।
8 नवंबर से बढ़ेगी सर्दी
7 नवंबर को इस सिस्टम के चले जाने के बाद एक बार फिर उत्तरी हवाएं मैदानी इलाकों में आनी शुरू होगी। संभावना है कि बफीर्ली हवाएं चलने से मैदानी इलाके दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ेगी। तापमान में तेजी से गिरावट होगी। 8 नवंबर से लोगों को तेज सर्दी का अहसास हो सकता है।
चित्तौड़गढ़ में 10 डिग्री सेल्सियस तक आया पारा
राजस्थान में आज मौसम की स्थिति देखे तो तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चित्तौड़गढ़ में बीती रात न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन यहां की सबसे ठंडी रात रही। इससे पहले तक सीकर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह आज हनुमानगढ़, जालौर, अलवर, बारां, चूरू, उदयपुर में भी बीती रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
अजमेर 33.7 16.5
जयपुर 31.8 17.5
पिलानी (झुंझुनूं) 35.0 15.7
सीकर 32.6 11.5
कोटा 33 15.9
उदयपुर 31 13.1
बाड़मेर 36 18.8
जैसलमेर 35.5 20.8
जोधपुर 34.6 17
बीकानेर 36 17.6
चूरूु 34.4 13.2
गंगानगर 34.9 16.8
धौलपुर 32.9 15.6
टोंक 33.4 17.6
बूंदी 33.5 16.6
बारां 33.5 13.6
चित्तौड़गढ़ 32.1 10.9
डूंगरपुर 33 14.2
हनुमानगढ़ 34.4 13.4
जालोर 36.4 13.2
सिराेही 34.7 18.2
अलवर 32.4 13.4
करौली 32.8 14.2
