




भांग से बनी कोरोना की दवा:भारत में होगा ट्रायल
दिल्ली। अब कोरोना वायरस का इलाज कैनाबिस यानी भांग से किया जाएगा. कनाडा की एक दवा कंपनी ने एक ऐसी दवा निकाली है जो कोरोना वायरस के लिए बनाए गए टीकों की तरह साइड इफेक्ट्स भी नहीं देगी. इसके अलावा इस कोरोना वायरस की वजह से होने वाले दिल संबंधी बीमारियों से भी बचाएगी. फिलहाल ये कंपनी भारत में अपनी दवा का इंसानी ट्रायल करने के लिए भारत सरकार से बात कर रही है. एक खबर के अनुसार कनाडा की दवा कंपनी अकसीरा का मानना है कि भांग से बनने वाले उत्पाद अमेरिका के कई राज्यों में वैध हैं.
