




पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग ऑनलाइन आवेदन 5 से 16 जनवरी तक
बीकानेर । प्रदेश में के पांचवीं और आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं माशि बोर्ड की परीक्षाओं के साथ कराने के लिए प्राशि निदेशालय ने तैयारियां शुरू कर दी है। टाइम टेबल जारी किया गया है। जिसकी निर्धारित समयावधि में पालना करनी है। इसके अनुसार जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति की पहली बैठक 2 से 7 जनवरी के बीच होगी। स्कूल परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन 5 से 16 जनवरी तक जमा करवा देंगे। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों की ओर से परीक्षा केंद्रों, संग्रहण तथा मूल्यांकन केंद्रों का चयन किया जाएगा। सीबीईओ 21 जनवरी तक इन केंद्रों की ऑनलाइन मेपिंग करेंगे। द्वितीय प्रशिक्षक बैठक 23 से 27 जनवरी के बीच होगी। सीबीईओ 13 से 18 फरवरी कॉलेजों तक मूल्यांकन तथा विषयवार मान्यता परीक्षकों के पैनल तैयार करेंगे।
