2023 की शुरुआत में और बढ़ेगी सर्दी: पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर। कई दिनों बाद बुधवार को सर्दी से आंशिक राहत मिली तापमान बढ़कर 5 डिग्री पार कर गया बावजूद इसके ठिठुरन और कपकपी का दौर जारी है। 2 दिन पहले बीकानेर का तापमान माइनस में पहुंच गया था मौसम विभाग ने 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था। बुधवार को 5 डिग्री पार हो गया इसलिए आंशिक राहत है आने वाले 1 सप्ताह तक सर्दी ठहरी रहेगी लेकिन नए साल के पहले सप्ताह में वापस तापमान गिरने के आसार हैं क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इसलिए गंगानगर हनुमानगढ़ समेत कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है लेकिन बीकानेर पर ज्यादा असर नहीं होगा यहां सिर्फ सर्दी बढ़ने के आसार हैं। इस बीच बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा।

Join Whatsapp