देर रात पुलिस के बड़े अफसरों के तबादले : ये बनी बीकानेर की नई एसपी

तेजस्वनी गौतम बीकानेर की नई एसपी

हरिशंकर एएसपी सिटी एसीबी के एसएपी देवेन्द्र विश्नोई को एसपी ट्रेफिक जयपुर लगाया

बीकानेर। गहलोत सरकार ने अपने शासनकाल का अंतिम बजट पेश करने के साथ ही

धूंआधांर अंदाज में प्रशासन और पुलिस बेडें में बदलाव शुरू कर दिया है।

इसके चलते अभी दो दिन पहले 155 आरएएस अफसरों के तबादले करने के बाद

सोमवार की देर रात 75 आईपीएस अफसरों की तबादला सूचि जारी की है। जंबो

सूचि में प्रदेश के कई जिलों के एसपी और एएसपी बदल दिये गये है। इनमें

बीकानेर एसपी का जिम्मा आईपीएस तेजस्वनी गौतम को सौंपा गया है,इसके अलावा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के बीकानेर एसपी देवेन्द्र विश्रोई को एसपी

ट्रेफिक जयपुर में तैनाती दी गई है। इसी तरह एएसपी सिटी अमित बुढ़ानिया

को एसपी प्रतापगढ़ लगाया है और उनकी जगह एएसपी सिटी हरिशंकर को तैनात

किया गया। जानकारी में रहे कि एसपी योगेश यादव पदौन्नत होकर डीआईजी बन

चुके है इसलिये उन्हे डीआईजी एसओजी जयपुर लगाया गया है। पुलिस सूत्रों के

अनुसार पुलिस अधिकारियों की एक ओर तबादला लिस्ट जल्द ही जारी होगी जिसमें

बीकानेर में तैनात एएसपी ग्रामीण सुनिल कुमार और नव पदौन्नत करीब पांच

पुलिस अधिरियों के तबादले किये जाने की संभावना है।

Join Whatsapp