होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, सरकार जल्द कर सकती है ऐलान

जनवरी 2023 से लागू होगा महंगाई भत्‍ता

यदि केंद्र सरकार डीए में बढ़ोतरी की घोषणा करती है, तो कर्मचारियों को जनवरी-फरवरी का एरियर भी मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का साल में दो बार महंगाई भत्‍ता बढ़ाया जाता है। यह प्रति वर्ष जनवरी और जुलाई से लागू होता है। केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का भुगतान जनवरी 2023 से किया जाएगा।

48 लाख कर्मचारियों और 63 लाख पेंशनर्स को होगा होगा

द‍िसंबर में AICPI इंडेक्‍स 132.3 प्‍वाइंट पर आ गया है। मोदी सरकार की तरफ से 4 प्रत‍िशत महंगाई भत्‍ता बढ़ाने पर 18,000 रुपए की बेस‍िक सैलरी पर 7,560 रुपए का महंगाई भत्‍ता म‍िलेगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इसका फायदा करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 63 लाख पेंशनर्स को होगा। केंद्रीय कर्मियों की सैलरी बंपर बढ़ोतरी होगी।

DA पर भी देना होगा टैक्स

7 वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता पूरी तरह टैक्सेबल होता है। देश में इनकम टैक्स के तहत इनकम टैक्स रिटर्न में महंगाई भत्ते के बारे में अलग से जानकारी देनी होती है। इस प्रकार से आपको जितना महंगाई भत्ता मिलता है उस रकम पर टैक्स चुकाना पड़ता है।

Join Whatsapp