




चलती वैन में लगी भीषण आग: पढ़े पूरी खबर
सामने आई है। दोनों घटना में ड्राइवरों की जान बच गई। आग लगने से गाड़ी पूरी तरीके से जल गई। दोनों मामलों में शॉर्ट सर्किट से गाड़ी में आग लगना बताया जा रहा है।
पहली घटना शहर के एरोड्राम इलाके की है। रात साढ़े 9 बजे के करीब चलती वैन में अचानक धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख ड्राइवर गाड़ी को बीच सड़क में छोड़कर कूद गया। देखते ही देखते कार में आग बढ़ती गई। आग की ऊंची लपटें देख मौके पर लोग मौजूद घबरा गए।
शॉर्ट सर्किट से गाड़ी में आग लगना बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट किया। निगम की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वैन में एलपीजी किट लगा हुआ था।गनीमत रही उसमें ब्लास्ट नहीं हुआ। जिस समय में आग लगी उस वक्त बाजार में आवाजाही थी। ड्राइवर के मौके से फरार हो जाने से ये पता नहीं लगा कि वो कहां से आया था और कहां जा रहा था।
मंडाना के पास नैनो कार में लगी आग।
दूसरी घटना कोटा झालावाड़ नेशनल हाईवे 52 पर मंडाना के पास हुई। सोमवार शाम 7 बजे सुकेत से कोटा आ रही नैनो कार में अचानक इंजन से आवाज आने लगी। इंजन से आवाज आने पर ड्राइवर ने गाड़ी को रोक दिया और कार से उतर गया। देखते ही देखते कार में आग लग गई। ऊंची ऊंची लपटे उठने लगी। हाइवे से निकल रहे राहगीर दहशत में आ गए। देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई।
खबरें और भी हैं…
