




कर्मचारी की करंट लगने से हुई मौत
बीकानेर। जीएसएस कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना नाल थाना क्षेत्र के गांव स्वरुपदेसर जीएसएस की है। मृतक जयमलसर निवासी नंदूराम पुत्र नत्थुराम उम्र 25 वर्ष है, जो स्वरुपदेसर जीएसएस पर ठेकेदार के अंडर काम करता था। जानकारी के अनुसार बीतीरात को जीएसएस पर काम करते समय उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया हुआ है। जहां नाल थाने से हैड कांस्टेबल श्रवणराम सहित मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे है। श्रवणराम ने बताया कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
