पैसों को लेकर युवक के साथ की मारपीट

बीकानेर। पैसों को लेकर युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में गंगाशहर निवासी जेठाराम ने रफीक,जंहागीर,समीर व 10-12 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 28 मार्च की रात को 10 बजे की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका बेटा पुखराज व बेटी पाना मजदूरी करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान रफीक की दुकान के आगे उसके बेटे जहांगीर से पुखराज ने अपने 200 रूपए मांगे तो आरोपी आग बबूला हो गया और गाली गलौच करने लगा। जिसके बाद आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर परिवादी के बेटे पर सरिसे से वार कर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp