




चलते-चलते गिर जाने से व्यक्ति की हुई मौत
बीकानेर। चलते-चलते गिर जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में बिग्गा निवासी रामदयाल जाट ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना 29 मार्च की दोपहर को साढ़े तीन बजे के आसपास बीदासर फाटक से स्टेशन के बीच की है। प्रार्थी ने बताया की उसके 60 वर्षीय पिता रूपाराम बीदासर फाटक से स्टेशन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान चलते-चलते गिर गए। जिसके चलते उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
