29 अप्रैल का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

29 अप्रैल, शनिवार को अश्लेषा नक्षत्र में चंद्रमा होने से मानस नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को बोनस या तरक्की मिलने की संभावना है। वृष राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में दिन अच्छा है। कामकाज में आ रही समस्याएं सुलझ जाएंगी। वृश्चिक राशि वालों को सितारों का साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है।

आज के सितारे गंड नाम का अशुभ योग भी बना रहे हैं। जिससे कर्क राशि के लोग व्यवसाय के लेनदेन में सावधानी रखें। नई शुरुआत के लिए भी दिन ठीक नहीं है। कन्या राशि के लोग गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- फोन से महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। जो कि आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। घर में करीबी रिश्तेदार के आने से माहौल अच्छा रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान भी होगा।
नेगेटिव- व्यवहारिक कामों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण काम छूट सकता है। जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है। रूटीन ठीक रखें। कोई भी योजना बनाते समय अपने फैसलों को ही प्रायोरिटी पर रखें।
व्यवसाय- कारोबार में रुका हुआ काम शुरू होने की संभावना है, इसलिए कोशिश करते रहें। कागजी काम ध्यान से करें। नौकरीपेशा लोगों को बोनस या तरक्की मिलने की संभावना है। ट्यूर ट्रेवल्स के मौके मिल सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। अचानक किसी प्रिय दोस्त से मुलाकात होने से प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी से सेहत पर असर पड़ सकता है। काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्या सुलझ सकती है। बड़ी परेशानी दूर होगी। घर के बड़े और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से मुश्किलें हल होंगी। जिससे आपको राहत मिलेगी।
नेगेटिव- कुछ दिक्कतें रहेंगी। इगो और गुस्से से बचें। संबंध अच्छे रखने हैं तो बेहतर होगा छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस की व्यवस्था ठीक-ठाक रहेगी। मुश्किल समस्या को सुलझा लेंगे। निवेश में दिलचस्पी बढ़ेगी। अपने नीचे काम करने वाले लोगों से संबंध अच्छे रखें। यात्रा से परहेज करें।
लव- पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। लव-अफेयर के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।
स्वास्थ्य- रूटीन व्यवस्थित रखें। इससे सेहतमंद रहेंगे और खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- संबंधों को सुधारने और मजबूत बनाने में आपका खास योगदान रहेगा। सावधानी से लिया फैसला आने वाले दिनों में फायदेमंद रहेगा। युवा अपने लक्ष्य पाने की कोशिश में रहेंगे।
नेगेटिव- ग्रह स्थिति सावधान कर रही है कि स्वार्थ को खुद पर हावी न होने दें। यात्रा करने से बचें। इसमें समय बिगड़ने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। मार्केटिंग में फायदा हो सकता है। बिजनेस पर्पज से यात्रा करने का मन है तो इससे फायदा हो सकता है।
लव- घर का माहौल मनोरंजक वाला रहेगा। प्रेम प्रसंग में भी मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उनकी देखभाल करें और इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।परिवार संबंधित कोई भी आपके द्वारा लिए गए निर्णय सभी के लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई योजना बन रही है, तो तुरंत क्रियान्वित करें।
नेगेटिव- किसी गतिविधि को लेकर अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने से तनाव में ना आए, और धैर्य बनाकर रखें। बच्चों की समस्याओं को भी समझे और उनका समाधान निकालें। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय के लेनदेन में सावधानी रखें। अभी कार्य क्षेत्र में किसी भी बदलाव या नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल कार्यप्रणाली में बदलाव आने से कुछ दिक्कतें रहेंगी।
लव- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा उपहार भी देना अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को उचित देखकर चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- दिन का ज्यादा समय मन मुताबिक कामों में बीताएं। इससे आप खुश रहेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ फोन या इंटरनेट के जरीये से मेल मिलाप सुकून देगा। स्टूडेंट्स को लक्ष्य पाने में सुविधा होगी।
नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चे परेशान कर सकते हैं। थोड़ा सूझबूझ से काम ले। ध्यान रखें गुस्से में आकर आपका बना बनाया काम खराब हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की समस्या का समाधान करने में आपकी मदद जरूरी है।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में दिक्कतें आएंगी। मुश्किल काम में घर के बड़े लोगों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। उधार दिया पैसा समय रहते वसूल लें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पब्लिक प्लेस पर सावधानी रखनी चाहिए।
लव- मनोरंजक में समय बीतेगा। घर में सुखद महौल और अनुशासन रहेगा। युवाओं की दोस्ती और प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम में खुद का ध्यान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- मेहनत से समस्या हल हो सकती है। अपने निजी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई फैसला लेना हो तो पहले गंभीरता से विचार करें। सफलता जरूर मिलेगी।
नेगेटिव- नेगेटिविटी में अपना मनोबल न गिरने दें। आपकी किसी भी परेशानी के निवारण में भाई-बहनों से मदद मिलेगी। उनसे अच्छे संबंध रखें।
व्यवसाय- बिजनेस की परेशानियों को दूर करने में अनुभवी से सलाह लेना अच्छा रहेगा। इनकम में ज्यादा सुधार नहीं हो पाएगा। गैर कानूनी कामो में दिलचस्पी न रखें, वरना बिना वजह मुश्किल में फंस सकते हैं।
लव- पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम करने के साथ थोड़ा वक्त खुद के लिए भी निकालना जरूरी है। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- अपनी हिम्मत और काबिलियत पर भरोसा रखें। किसी भी काम को पूरी ताकत और मेहनत से करें। अच्छे नतीजे मिलेंगे। जमीन-जायदाद और निवेश जैसे कामों में व्यस्तता रहेगी। अच्छा समाचार भी मिलेगा।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति बनने पर शांत रहें। थोड़ा समय कुदरत के बीच और मेडिटेशन में बीताएं। सुकून मिलेगा। युवाओं को करियर संबंधित कामों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सही समय पर सही फैसले लेना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में बदलाव या कुछ भी नया करने के लिए समय ठीक नहीं है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा हो सकता है। ऑफिस में अधिकारियों से संबंध अच्छे रखें।
लव- पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास रहेगी। घर में भी सुख शांति का माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या एलर्जी रहेगी। ज्यादा भीड़भाड़ और पॉल्यूशन वाली जगहों पर जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। कुछ नई संभावनाएं मिलेंगी। किसी प्रोजेक्ट पर निवेश करने के लिए परिस्थिति पक्ष में बनी हुई है। तुरंत निर्णय लेना उचित रहेगा अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज हल हो सकता है।
नेगेटिव- पारिवारिक मामले आपस में ही बैठ कर सुलझाएं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज ना करें। सरकारी नौकरी में असावधानी के वजह से कोई समस्या हो सकती हैं।
व्यवसाय- इस समय कार्यस्थल पर उचित ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही सभी गतिविधियां अपने देखरेख में ही करवाएं। आपको अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में स्थायित्व बना रहेगा।
लव- घर में व्यवस्थित तथा अनुशासित माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर घर की व्यवस्था को खराब कर सकते हैं। इस बात का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य- नजला, जुकाम की स्थिति रहेगी। मौजूदा मौसम से बचाव करें। आयुर्वेद का इस्तेमाल लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात से सुकून मिलेगा। बैंकिंग और निवेश जैसे आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। समय कुछ अच्छी उपलब्धियां देने वाला रहेगा। इसका भरपूर सदुपयोग करें।
नेगेटिव- छोटी-मोटी नेगेटिव बातों को नजरअंदाज करें, क्योंकि भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। समय थोड़ा सावधानी से बीताएं। हर काम गंभीरता से करें।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय बहुत अनुकूल है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में महत्वपूर्ण और बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में साथियों के बीच चल रही राजनीति से परेशान हो सकते हैं।
लव- परिवार वालों के साथ बातचीत होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- पॉजिटिव लोगों के साथ रहने से आपको मानसिक सुकून और राहत मिलेगी। मेडिटेशन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। राजनीतिक और सामाजिक कामों में आपका रुझान बढ़ेगा। पॉलिटिकल कॉन्टैक्ट्स से आपको अच्छे मौके मिलेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। व्हीकल खरीदने के लिए अच्छा समय है।
नेगेटिव- स्टूडेंट्स को इस समय पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इससे आपके गैर जरूरी खर्चे बढ़ सकते हैं। जिससे कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। बातचीत करते समय मान-सम्मान का ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में आपका नजरिया फायदा दिलवाने वाला रहेगा। स्टाफ और कर्मचारियों से भी मदद मिलेगी। इस समय बिजनेस में उधार लेनदेन बिल्कुल न करें। माल की क्वालिटी को भी बेहतर बनाएं।
लव- कोई भी खास फैसला लेने में जीवनसाथी और परिवार वालों की सलाह फायदेमंद रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- खानपान और रूटीन में बिल्कुल लापरवाही न करें। मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- इस समय वित्तीय मामलों में ज्यादा ध्यान दें। आपकी कोई योजना साकार होगी। रुके कामों में तेजी आएगी। अपनी काबिलियत से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। मनोरंजन का प्लान भी बनेंगे।
नेगेटिव- कई बार जल्दबाजी और अति उत्साह में बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आवेश और गुस्से पर काबू रखें। स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य पर पूरी नजर रखें। फालतू कामों से दूरी रखें।
व्यवसाय- नए संपर्क बनेंगे जो आने वाले दिनों में फायदेमंद होंगे। काम की क्वालिटी अच्छी रखने की जरूरत है। नौकरी में ऑफिशियल यात्रा से घर परिवार में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।
लव- घर का माहौल अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया और लव लाइफ से इस समय किनारा कर ले तो बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के कारण एलर्जी और खांसी जुखाम हावी हो सकते हैं। दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौज मस्ती में बीतेगा। घर के बदलाव संबंधी योजनाओं पर काम हो सकता है। प्रॉपर्टी या किसी काम के लिए लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो समस्या सुलझ सकती है।
नेगेटिव- किसी संबंधी के साथ निजी मामलों को लेकर कहासुनी हो सकती है। जरा सी सावधानी और समझदारी से परिस्थितियां संभल जाएंगी। युवा लोग भविष्य को लेकर तनाव में रहेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। किसी भी फोन, ईमेल को नजरअंदाज न करें। बहुत अच्छा ऑर्डर या एग्रीमेंट हो सकता है। फाइनेंस संबंधी काम सावधानी से करें।
लव- वैवाहिक संबंधों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। युवाओं के प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। गले में एलर्जी और खांसी, जुकाम की शिकायत रहेगी। अपना उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

Join Whatsapp