




पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
बीकानेर। रोहिड़े के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता युवक का शव मिला। घटना खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 24 बीडी की है। इस संबंध में चक 24 बीडी निवासी चानणराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि नौ जून को सुबह साढ़े सात बजे मांगीलाल भाट द्वारा उसे सूचना मिली कि महेन्द्र कुमार जो कि चक 24 बीडी के खाला के पास खेत में रोहिड़े के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर झूल रहा है। इस सूचना पर वह अपने परिवारजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि रोहिड़ा के पेड़ से उसका भाई का शव फंदे से लटक रहा था। उसने बताया कि उसके परिवार में आपसी कोई झगड़ा या कलेश नहीं थी और ना ही रिश्तेदारी में किसी तरह का कोई वाद-विवाद नहीं था। चानणराम ने बताया कि उसका भाई महेन्द्र कुमार शराब पीने का आदि था।
