




ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
जयपुर ।जयपुर के कानोता थाना इलाके में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बस्सी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
कानोता थाने के एएसआई शिवदयाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान महेंद्र पुत्र घनश्याम गुप्ता के रूप में हुई है। जिसकी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों को घटना की सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंचे परिजनों को मेडिकल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा कमलेश कुमार गुप्ता की ओर से कानोता थाने में ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कमलेश कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दी है कि उसका भतीजा महेंद्र पुत्र घनश्याम गुप्ता 22 जून को बस्सी कोर्ट के लिए मोटरसाइकिल से रवाना हुआ था। ट्रक चालक ने लापरवाही से बिना पीछे देखे अपनी गाड़ी को बैक में ले लिया। इस दौरान ट्रक चालक बैग में लेता हुआ मृतक महेंद्र की गाड़ी से टकरा गया इस दुर्घटना में महेंद्र के सर और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई। ट्रक का टायर चढ़ने से महेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद सबको कानोता थाने पुलिस बस्सी स्थित राजकीय अस्पताल में लेकर गई। ट्रक चालक की लापरवाही से महेंद्र की मौत हुई है। ट्रैक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
