




राजस्थान के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जयपुर में मूसलाधार बारिश
राजस्थान में आज 6 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि शेष जिलों में आसमान में बादल छाने के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो सबसे ज्यादा बरसात जोधपुर, टोंक, पाली, कोटा, बाड़मेर एरिया में हुई है।
मौसम केन्द्र जयपुर ने अगले 24 घंटे के दौरान कोटा, बारां, अजमेर, बूंदी, अलवर और भीलवाड़ा में भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के 5 बड़े शहरों में मौसम का हाल
जयपुर : राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाके कोटपूतली, फागी एरिया में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा शेष भागों में दिनभर बादल छाए और बीच-बीच में धूप निकली, जिससे गर्मी और उमस का वातावरण रहा। कल दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, आज सुबह से जयपुर व आसपास के इलाकों रुक-रुककर हो रही तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।
जोधपुर : जोधपुर में बीती रात ग्रामीण इलाकों में कई जगह तेज बारिश हुई। यहां शाम से ही मौसम में बदलाव के साथ बारिश शुरू हो गई, जो रूक-रूककर देर रात तक जारी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी जोधपुर के कुछ हिस्सो में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
उदयपुर : उदयपुर के लसाड़िया, गिरवा, बड़गांव समेत कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटे के दौरान एक से लेकर 3 इंच के करीब बरसात हुई। उदयपुर में कल से कई जगह रूक-रूककर रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश (65 MM या उससे ज्यादा) होने का अनुमान जताया है।
कोटा : कोटा में पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहा और हल्के बादल छाए रहे। अगले 24 घंटे के दौरान कोटा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अजमेर : अजमेर जिले के कुछ इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी रही। इस दौरान जिले के अधिकांश हिस्सों में कल पूरे दिन बादल छाए रहे और कभी दिन में धूप भी निकली। मौसम विभाग ने आज जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
संभागवार जिलों में बारिश की स्थिति
जयपुर
जिला 24 घंटे में (MM) अब तक कुल (MM) अब तक होनी थी (MM) कम ज्यादा (%)
जयपुर 4.8 91.5 55.7 64
अलवर 0.8 81 58.9 37
सीकर 10.2 78 55.5 41
दाैसा 3.2 85.2 56 52
झुंझुनूं 0.5 96.5 59.2 63
जोधपुर
जिला 24 घंटे में (MM) अब तक कुल (MM) अब तक होनी थी (MM) कम ज्यादा (%)
जोधपुर 2.9 145.7 34.2 326
जैसलमेर 6.8 42.6 22.5 89
बाड़मेर 14.4 212.2 29.1 629
सिरोही 5.4 499.7 62.2 703
पाली 13.1 395.5 42.7 826
जालोर 2 439.1 35 1155
उदयपुर
जिला 24 घंटे में (MM) अब तक कुल (MM) अब तक होनी थी (MM) कम ज्यादा (%)
उदयपुर 8.1 175.2 62.4 181
डूंगरपुर 0.3 62.2 75.1 -17
बांसवाड़ा 9.7 44.2 83.6 -47
राजसमंद 8.7 335.9 58.5 474
चित्तौड़गढ़ 13.7 158.4 66.5 138
प्रतापगढ़ 10.1 74.5 92.1 -19
बीकानेर
जिला 24 घंटे में (MM) अब तक कुल (MM) अब तक होनी थी (MM) कम ज्यादा (%)
बीकानेर 1.6 46.5 38 22
चूरू 5.7 51.5 45.7 13
गंगानगर 0 77 29.8 158
हनुमानगढ़ 0 60.9 41.7 46
अजमेर
जिला 24 घंटे में (MM) अब तक कुल (MM) अब तक होनी थी (MM) कम ज्यादा (%)
अजमेर 22.6 216.3 42.6 408
नागौर 27.4 155 43.8 254
भीलवाड़ा 15.7 188 55.4 239
टोंक 2.4 192.2 49 292
कोटा
जिला 24 घंटे में (MM) अब तक कुल (MM) अब तक होनी थी (MM) कम ज्यादा (%)
कोटा 0.6 97.1 75.1 29
बूंदी 1.2 126.3 62.1 103
बारां 0.3 71.8 84.6 -15
झालावाड़ 7.5 51.2 89.8 -43
भरतपुर
जिला 24 घंटे में (MM) अब तक कुल (MM) अब तक होनी थी (MM) कम ज्यादा (%)
भरतपुर 4.4 60.2 53 14
करौली 13.8 99.8 55.2 81
धौलपुर 1 107.7 52.2 106
सवाई माधोपुर 1.7 115.3 58.2 98
अब बताते हैं देश में बारिश की स्थिति
अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे: देश में 28 जून तक 126 मिमी बारिश हुई, जबकि 149 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। ये सामान्य से 16% कम बारिश है।
इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम-पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी-पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी पश्चिम मध्यप्रदेश, सौराष्ठ और कच्छ, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र , तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार।
इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम-पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी-पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी पश्चिम मध्यप्रदेश, सौराष्ठ और कच्छ, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र , तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार। तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, तेलंगाना, साउथ कर्नाटक।
इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा: ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, उत्तरी कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और पंजाब।
