10 विभागों में 50,000 पदों पर निकली वैकेंसी:आठवीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई

 

जयपुर। अगर आप बेरोजगार हैं। तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राजस्थान समेत देशभर में 50 हजार पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे। जिस में सिलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने तक सैलरी दी जाएगी।

 

 

इन भर्तियों में उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू, रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, प्रेक्टिकल और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिसमें सिलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 13,500 से लेकर 1 लाख 92 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

 

इनमें राजस्थान में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 430, जूनियर लीगल ऑफीसर के 140, असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913, महिला हेल्थ वर्कर के 2058, नर्स के 1588, कंप्यूटर ऑपरेटर के 583, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 652, स्वायत शासन विभाग में 13184, कर्मचारी चयन आयोग में 1558, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) में 6045, बिहार पुलिस में 21391 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

 

 

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 430 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत 385 पदों पर नॉन टीएसपी जबकि 45 पदों पर टीएसपी क्षेत्र में पोस्टिंग दी जाएगी।

 

उम्मीदवार आज से 13 अगस्त तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद 21 अक्टूबर को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सिलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।

 

सैलरी

 

भर्ती परीक्षा में सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने पे मैट्रिक्स-5 के अनुसार 20 हजार 800 रुपए से लेकर 65 हजार 900 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

 

आयु सीमा

 

राजस्थान में तीन हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।

 

आवेदन शुल्क

 

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जनरल कैटेगरी, ओबीसी और ईबीसी के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपए है। एससी/एसटी श्रेणी के लिए कैंडिडेट्स को सिर्फ 400 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा।योग्यताभर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी के पास बीएससी (कृषि) या बीएससी (कृषि-उद्यान) ऑनर्स या फिर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 योजना के अधीन कृषि के साथ सीनियर माध्यमिक या पुरानी योजना के अधीन कृषि के साथ उच्च माध्यमिक होना चाहिए। इसके साथ ही देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में काम करना आना चाहिए।

 

ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

 

एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के लिए अभ्यर्थी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

जिसके के लिए उन्हें www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। जहां पर उन्हें रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना होगा।

उसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक कर SSO ID और पासवर्ड डालकर फॉर्म भर सकते हैं।

जिनका SSO ID आईडी नहीं है, वह www.sso.rajasthan.gov.in पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।

संगणक के लिए आवेदन 10 अगस्त तक किया जा सकता है। वहीं भर्ती की परीक्षा इसी साल अक्टूबर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े..

 

 

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत कुल 140 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इनमें नॉन टीएसपी के 134 पद और टीएसपी के 6 पदों पर सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को पोस्टिंग दी जाएगी।

 

ऐसे में भर्ती प्रकिया में शामिल होने के लिए 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आज से 9 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, इसके बाद इसी साल अक्टूबर रिटन टेस्ट प्रस्तावित है।

 

सैलरीभर्ती परीक्षा में सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने पे मैट्रिक्स-10 के अनुसार 33 हजार 800 रुपए से लेकर 1 लाख 6 हजार 700 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

 

सिलेक्शन प्रोसेस

 

RPSC द्वारा निकली गई भर्ती में उम्मीदवार का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर होगा। टेस्ट में सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। इसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।

 

योग्यता

 

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ से ग्रेजुएट (एलएलबी) होना चाहिए।

 

आयु सीमा

 

भर्ती प्रक्रिया में 21 साल से अधिकतम 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार की आयु गणना एक जनवरी, 2024 को आधार मान की जाएगी। हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

 

यह रहेगा परीक्षा शुल्क

 

सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए।

राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए के लिए 400 रुपए।

ऐसे करें अप्लाई

 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।

इसके बाद आपको होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करना है।

फिर आपको JLO Vacancy 2023 पर क्लिक करना है।

इसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।

इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक सही-सही भरनी है।

फिर अपने आवश्यक डॉक्युमेंट्स, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।

आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है।

अंत में आपको आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े..

 

 

राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। इसके तहत अलग-अलग सब्जेक्ट के 1913 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी। 21 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आज से 25 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

 

सैलरी

 

RPSC में निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 60,700 से एक लाख 92 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

 

वैकेंसी डिटेल्स (इन पदों पर होगी भर्ती)

 

बॉटनी: 70 पद

केमेस्ट्री: 81 पद

मैथ: 53 पद

फिजिक्स: 60 पद

जूलॉजी: 64 पद

ए.बी.एस.टी: 86 पद

बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन: 71 पद

ई.ए.एफ.एम: 70 पद

जियोलॉजी: 6 पद

लॉ: 25 पद

इकोनॉमिक्स: 103 पद

इंग्लिश: 153 पद

जियोग्राफी: 150 पद

हिंदी: 214 पद

हिस्ट्री: 177 पद

सोशियोलॉजी: 80 पद

फिलॉसफी: 11 पद

पॉलिटिकल साइंस: 181 पद

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन: 45 पद

संस्कृत: 76 पद

उर्दू: 24 पद

पंजाबी: 1 पद

लाइब्रेरी साइंस: 1 पद

साइकोलॉजी: 10 पद

राजस्थानी: 6 पद

सिंधी: 3 पद

जैनोलॉजी: 1 पद

गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट: 1 पद

मिलिट्री: 1 पद

आर्ट हिस्ट्री: 2 पद

म्यूज़ियोलॉजी: 2 पद

ड्राइंग और पेंटिंग: 35 पद

म्यूजिक: 18 पद

एप्लाइड आर्ट: 5 पद

पेंटिंग: 5 पद

मूर्तिकला: 4 पद

म्यूजिक तबला: 2 पद

एग्रीकल्चर: 16 पद

सिलेक्शन प्रोसेस

 

1913 पदों के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर होगा। टेस्ट में सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। जिसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को और इंटरव्यू के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।

 

आवेदन शुल्क

 

RPSC द्वारा निकली गई भर्ती प्रक्रिया में आवेदन के लिए शुल्क देना होगा। ऐसे में जनरल कैटेगरी और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार के लिए शुल्क 600 रुपए तय किया गया है। वहीं, नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए के आवेदन शुल्क 400 रुपए तय किया गया है।

 

आयु सीमा

 

इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

 

योग्यता

 

RPSC द्वारा निकली गई भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास 55% के साथ एमए की डिग्री होनी चाहिए। वहीं उनका UGC NET या CSIR NET क्लियर किया हुआ होना जरूरी है।

 

ऐसे करें अप्लाई

 

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर रिक्रूटमेंट टैब में जाएं।

अब उम्मीदवार संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

फिर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।

अब अभ्यर्थी मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।

इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अब उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर दें।

इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।

अंत में उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े..

 

 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्स के 3646 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 8 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद रिटन टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा।

 

वैकेंसी डिटेल्स

 

राजस्थान में महिला हेल्थ वर्कर के कुल 2058 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1865, जबकि अनुसूचित क्षेत्र के 94 पद शामिल होंगे।

राजस्थान में नर्स के 1588 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 1400 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र, जबकि 188 पद अनुसूचित क्षेत्र के होंगे।

योग्यता

 

राजस्थान में बंपर पदों पर निकली ANM की भर्ती में 10वीं पास और ANM कोर्स करने वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

राजस्थान में नर्स के पदों पर निकली भर्ती में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा या फिर उनके समकक्ष योग्यता प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

 

राजस्थान में तीन हजार से ज्याद पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।

 

सिलेक्शन प्रोसेस

 

राजस्थान में लंबे समय बाद निकली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्स के 3646 पदों पर रिटन टेस्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट कर मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।

 

सैलरी

 

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 13 हजार 150 सैलरी दी जाएगी। जबकि नर्स के पद पर सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 18 हजार 900 तक सैलरी दी जाएगी।

 

आवेदन शुल्क

 

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जनरल कैटेगरी, ओबीसी और ईबीसी के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपए है। जबकि एससी/एसटी श्रेणी के लिए कैंडिडेट्स को सिर्फ 400 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा।

 

ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

 

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्स के लिए अभ्यर्थी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

जिसके के लिए उन्हें www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। जहां पर उन्हें रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना होगा।

उसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक कर SSO ID और पासवर्ड डालकर फॉर्म भर सकते हैं।

जिनका SSO ID आईडी नहीं है, वह www.sso.rajasthan.gov.in पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्स भर्ती के लिए आवेदन 8 अगस्त तक किया जा सकता है। वहीं भर्ती की परीक्षा इसी साल सितम्बर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े ..

 

नर्स के पदों पर आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े ..

 

 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर के 583 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके तहत 512 पदों पर नॉन टीएसपी जबकि 71 पदों पर टीएसपी क्षेत्र में पोस्टिंग दी जाएगी।

 

जिसके लिए उम्मीदवार आज से 10 अगस्त तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद 14 अक्टूबर को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सिलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।

 

सैलरी

 

भर्ती परीक्षा में सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने पे मैट्रिक्स-10 के अनुसार 32 हजार 300 रुपए से लेकर 83 हजार 500 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

 

आयु सीमा

 

राजस्थान में तीन हजार से ज्याद पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।

 

आवेदन शुल्क

 

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जनरल कैटेगरी, ओबीसी और ईबीसी के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपए है। जबकि एससी/एसटी श्रेणी के लिए कैंडिडेट्स को सिर्फ 400 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा।

 

सिलेक्शन प्रोसेस

 

राजस्थान कंप्यूटर संगणक की भर्ती में उम्मीदवारों का रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। रिटन टेस्ट में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

 

हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। वहीं गलत जवाब पर 1/3 अंक काट लिए जाएंगे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, स्टैटिक्स, गणित और अर्थशास्त्र से सवाल पूछे जाएंगे, इन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार को मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।

 

योग्यता

 

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित या सांख्यिकी या अर्थशास्त्र में से कम से कम किसी एक विषय के साथ स्नातक उपाधि।

भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोलकाता द्वारा पार्ट-I (ABC) का प्रमाण पत्र।इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, भारत सरकार के नियन्त्राणाधीन डी.ओ.ई.ए.सी.सी. द्वारा संचालित “ओ” या उच्चतर लेवल प्रमाण पत्र।

एन.आइ.ई.एल.आई.टी. नई दिल्ली द्वारा कम्प्यूटर संकल्पना का प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम।

व्यवसायिक प्रशिक्षण स्कीम की राष्ट्रीय, राज्य परिषद् के अधीन आयोजित कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिक सहायक (क. ऑ. प्रो.स.), डाटा प्रेपरेशन और कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर ( डा.प्रे.क.सो.) प्रमाणपत्र।

भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से कम्प्यूटर विज्ञान्, कम्प्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री,डिप्लोमा, प्रमाणपत्र।

देश मे से किसी मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से, एक विषय के रूप में कम्प्यूटर विज्ञान कम्प्यूटर एप्लीकेशन के साथ सीनियर सैकेण्डरी प्रमाण पत्र।

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी पॉलिटेक्निक संस्था से कम्प्यूटर विज्ञान और अभियांत्रिकी में डिप्लोमा।

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नियंत्रणाधीन संचालित राजस्थान राज्य सूचना प्रौद्योगिकी में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम। (रा.रा.सू.प्रो.प्र.पा.)

देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान।

ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

 

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्स के लिए अभ्यर्थी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

जिसके के लिए उन्हें www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। जहां पर उन्हें रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना होगा।

उसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक कर SSO ID और पासवर्ड डालकर फॉर्म भर सकते हैं।

जिनका SSO ID आईडी नहीं है, वह www.sso.rajasthan.gov.in पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।

संगणक के लिए आवेदन 10 अगस्त तक किया जा सकता है। वहीं भर्ती की परीक्षा इसी साल अक्टूबर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े..

 

 

राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 652 पदों पर भर्तियां निकली हैं। जिसमें 45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट dsrrau.info की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

 

योग्यता

 

भर्ती प्रक्रिया में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी भी यूनिवर्सिटी से आयुर्वेद में ग्रेजुएट या समकक्ष होना जरूरी है। इसके साथ ही भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम 1970 के तहत मान्यता उनकी डिग्री को प्राप्त होना चाहिए।

 

आयु सीमा

 

भर्ती प्रक्रिया में 20 से 45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

 

सैलरी

 

उम्मीदवारों को सिलेक्शन पर हर महीने की सैलरी 82 हजार 400 रुपए शुरुवाती सैलरी दी जाएगी।

 

सिलेक्शन प्रोसेस

 

राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट में होने वाली इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

 

ऐसे करें आवेदन

 

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsrrau.info पर जाएं।

फिर होम पेज पर, डीएसआरआरएयू भर्ती या करियर पर क्लिक करें।

इसके बाद DSRRAU AMO Recruitment 2023 Notification खोलें और एलिजिबिलिटी चेक करें।

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को बिना किसी गलती के भरें।

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र सबमिट करें।

अंत में आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट निकाल कर रख लें।

आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े..

 

 

कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के 1558 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत 1198 पदों पर MTS और 360 पदों पर सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसके लिए दसवीं और बाहरवीं पास उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 21 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।

 

सैलरी

 

देशभर में निकली भर्ती के लिए सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 30 हजार रुपए से लेकर 70 हजार तक सैलरी दी जाएगी।

 

एज लिमिट

 

उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सीबीआईसी व सीबीएन में हवलदार पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

 

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

 

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं, 12 वीं की परीक्षा पास होना चाहिए।

 

एप्लीकेशन फीस

 

एसएससी एमटीएस परीक्षा 2023 के लिए यह फीस 100 रुपए है। एसएससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी, भूतपूर्व सैनिक, महिला वर्ग को फीस में छूट दी गई है।

 

ऐसे करें आवेदन

 

एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर, ‘अप्लाई’ टैब पर क्लिक करें।

‘एसएससी एमटीएस भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन’ पर क्लिक करें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस भरें।

भरी हुई जानकारी को चेक करके सबमिट करें।

इसका एक प्रिंटआउट लेकर रखें।

आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े..

 

 

राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे आठवीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकार ने बम्पर वैकेंसी निकली है। इसके तहत राजस्थान में 13,184 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का प्रैक्टिकल और सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसमें सेलेक्ट होने पर उन्हें 2 साल प्रोबेशन पीरियड पर रहना होगा। हालांकि इसके बाद उन्हें परमानेंट नियुक्ति दी जाएगी। ऐसे में सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार 4 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।

 

योग्यता

 

भर्ती में शामिल होने के लिए विभाग ने सफाई कार्य में अनुभवी को ही पात्र माना है। इसके लिए उम्मीदवार को किसी भी संस्था, घर, दुकान या फिर ऑफिस में एक साल तक सफाई कार्य करने का अनुभव प्रमाण पत्र लेना पड़ेगा। इसके लिए विभाग ने अनुभव प्रमाण पत्र का प्रारूप भी जारी किया है। साथ ही राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित चरित्र प्रमाण पत्र भी देना होगा।

 

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को राज्य के किसी भी नगरीय निकाय, केंद्र एवं राज्य के किसी भी विभाग, केंद्र एवं राज्य सरकार के आदेश द्वारा स्थापित स्वायत्तशासी संस्था, अर्ध-सरकारी संस्थान में संवेदकों, प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से सफाई कार्य करने का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 1 साल का अनुभव प्रमाण पत्र आवश्यक है।

 

आयु सीमा

 

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक रखी जा सकती है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 में आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

 

फीस

 

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 450 रुपए।

राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक के लिए 350 रुपए।

समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदन के लिए 250 रुपए।

सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है, के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के समान ही परीक्षा शुल्क 250 रुपए देने होंगे।

सिलेक्शन प्रोसेस

 

अभ्यर्थियों का सिलेक्शन निकाय स्तर पर गठित समिति करेगी।

इस बार इंटरव्यू से पहले प्रैक्टिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

प्रैक्टिकल टेस्ट के 50 अंक और इंटरव्यू के 30 अंक निर्धारित किए गए हैं।

कुल 80 अंक में से प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।

अनुभव को तरजीह देने के लिए ही प्रायोगिक परीक्षा के अंक अधिक रखे गए हैं।

प्रैक्टिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थी से सफाई कार्य कराया जाएगा।

अभ्यर्थी से शौचालय, नालों, नालियों और पार्कों की सफाई कराई जाएगी।

अभ्यर्थियों से गीला और सूखा कचरा भी अलग करवाया जाएगा।

सीवर कार्य में उपकरणों के इस्तेमाल का अनुभव भी देखा और जांचा जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।

इसके बाद आपको होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करना है।

फिर आपको Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2023 पर क्लिक करना है।

इसके बाद Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2023 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है।

फिर अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।

इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक सही-सही भरनी है।

फिर अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।

आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है।

अंत में आपको आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े..

 

 

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने राजस्थान समेत देशभर के बैंकों में 6045 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए उम्मीदवार IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर 21 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

 

सैलरी

 

IBPS में निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 34,500 से 47,920 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

 

आयु सीमा

 

IBPS में निकली 6 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती के लिए 28 साल तक की उम्र के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते है। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी।

 

सिलेक्शन प्रोसेस

 

IBPS में निकली भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन अप्लाई के बाद रिटन टेस्ट आयोजित होगा। इसमें शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवार को पोस्टिंग दी जाएगी।

 

योग्यता

 

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर सिस्टम ऑपरेशन की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए।

 

आवेदन शुल्क

 

IBPS में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों से 175 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। जबकि दूसरी सभी श्रेणियों के उम्मीदवार से 850 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

 

ऐसे करें अप्लाई

 

सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

होम पेज पर ‘Click here to apply online for common recruitment

process पर क्लिक करें।

अब न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।

इसके बाद वापस पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सबमिट कर लॉग इन करें।

अब अपना एप्लिकेशन फॉर्म भरें।

आवेदन फीस जमा करें।

आपका फॉर्म जमा हो जाएगा, इसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखे।

 

 

 

Join Whatsapp