




दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज की खबर से सियासी हल्कों में मची हलचल
बीकानेर। कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी को रविवार की सुबह जयपुर में अचानक ब्रेन हेमरेज की खबर से कांग्रेस हल्कों और उनके समर्थकों में हलचल सी मची गई तथा बड़ी तादाद उनके समर्थक एसएमएस होस्पीटल पहुंच गये। जहां मौजूद बीकानेर जिला देहात कांग्रेस के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि रामेश्वर डूडी को रविवार सुबह सिर में तेज दर्द की शिकायत हुई और कुछ देर बाद उन्हे बेहोशी छाने लगी और वह अचेत हो गये । परिजन उन्हे मंगलम होस्पीटल लेकर पहुंचे जहां डॅाक्टर्स ने उनके परिजनों को बताया कि डूडी को ब्रेन हेमरेज हुआ है । इसकी सूचना मिलने के बाद सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता रामलाल जाट मंगलम होस्पीटल पहुंचे। बाद में डूडी को एंबूलेंस के जरिये एसएमएस होस्पीटल रैफर कर दिया। जहां ऑपरेशन के बाद उन्हे आईसीयू में भेज दिया गया। इस बीच रविवार को जयपुर प्रवास पर आये उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जब कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के ब्रेन हेमरेज की खबर मिली तो वह एसएमएस होस्पीटल पहुंचे और डॉक्टर्स से डूडी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के बाद मौके पर मौजूद डूडी के परिजनों से बातचीत कर उनका हौंसला बढ़ाया। इस दौरान उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नि श्रीमति सुदेश धनखड़ भी उनके साथ मौजूद थी। इसके अलावा जलदाय मंत्री महेश जोशी करीब दो घंटे तक एसएमस होस्पीटल में मौजूद रहे और डॉक्टर्स से डूडी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते रहे। इस मौके पर महेश जोशी ने कहा कि डूडी के साथ मेरा राजनीति जुड़ाव होने के साथ साथ आत्मीय जुड़ाव भी है। उन्होने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि डूडी जल्द स्वस्थ्य होकर राजस्थान के किसानों का नेतृत्व करें। डूडी को ब्रेन हेमरेज की खबर मिलने के बाद एसएमएस होस्पीटल पहुंचने वालों विधायक अमीन खान,किसान नेता राजाराम मील, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डूंगरराम गेधर,अतिरक्ति पुलिस निरीक्षक रजनीश पूनिया, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल,कांग्र्रेस नेता रामनिवास तर्ड, केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत,युवा कांग्रेस नेता राजेन्द्र मूंड समेत बड़ी तादाद रामेश्वर डूडी के समर्थक मौजूद थे।
-दिनभर चलता रहा पूजा अर्चना का दौर शुरू
डूडी को एसएमएस होस्पीटल लाये जाने की सूचना मिलने के बाद बड़ी तादाद में उनके समर्थक होस्पीटल पहुंच गये,हालांकि डॉक्टर्स ने बताया ऑपरेशन के बाद उनका स्वास्थ्य खतरे से बाहर है, फिलहाल उन्हे आईसीयू में रखा गया है। इसके बावजूद भी उनके समर्थक एसएमएस होस्पीटल में डेरा डाले अपने चेहते नेता के जल्द स्वास्थ्य होने की प्रार्थना करते रहे। वहीं बीकानेर और नोखा समेत जयपुर, सीकर, झुझुंनू , नागौर समेत अनेक शहरों और कस्बों में डूडी के शीघ्र
स्वस्थ होने की कामना को लेकर पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है।
-कांग्रेस के प्रखर किसान नेता है डूडी
रामेश्वर डूडी राजस्थान कांग्रेस के प्रखर किसान नेता है,जो बीकानेर सांसद और जिला प्रमुख भी रह चुके है। साल 2013 से 18 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे रामेश्वर डूडी वर्तमान में राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष हैं। नोखा के बिरमसर गांव में डूडी का पैतृक आवास है। डूडी के बीमार होने की सूचना मिलने पर डूडी समर्थक जयपुर रवाना हुए हैं। वहीं, नोखा में डूडी के जल्दी स्वस्थ होने के लिए समर्थक प्रार्थना कर रहे हैं। रामेश्वर डूडी नोखा से विधायक, प्रधान भी रह चुके हैं।
-हार्ट का हो चुका है बाईपास ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार रामेश्वर डूडी को पहले हार्ट में दर्द की परेशानी भी हुई थी तब उनका मुम्बई में इलाज हुआ था। उनका बाइपास ऑपरेशन किया गया। देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिशनाराम ने बताया कि बाइपास के बाद से उनका स्वास्थ्य सही रहा। ऑपरेशन के बाद डूडी पूरी तरह चुस्त दुरुस्त है,फिजिकली फिट होने की वजह से ही वो कार्यक्रमों में भी काफी जोश के साथ हिस्सा लेते हैं। चलते भी काफी तेज गति से हैं। ऐसे में उनके ब्रेन हेमरेज होने से बीकानेर में समर्थक सकते में है। बीकानेर शहर में उनके स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है।
