




देर रात अचानक सीएम अस्पताल डूडी के पास पहुंचे
बीकानेर। पिछले 36 घंटे से एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कद्दावर कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी की कुशल क्षेम जानने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार रात लगभग 11 बजे एक बार फिर एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टर्स से स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टर सुधीर भंडारी, अचल शर्मा आदि ने उन्हें अब तक की स्थिति बताई। गहलोत सोमवार को जोधपुर में कार्यक्रमों में थे। वहां अपनी बहिन से राखी बंधवाने के बाद देर रात जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सीधे एसएमएस हॉस्पिटल जाकर डूडी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कहा, अगर परिजन मेदांता सहित कहीं भी ले जाना चाहते हैं तो उन्हें पूरा सहयोग करेंगे।
