अभी अभी डूडी के स्वास्थ्य को लेकर आ रही है बडी खबर

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी को मैसिव ब्रेन अटैक के सफल ऑपरेशन के बाद अब उन्हें परिजनों की हरी झंडी मिलने के बाद मेदान्ता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन के 48 घण्टों बाद भी डूडी की हालत स्थिर बनी हुई है और वे अब भी कोमा में है। इससे पहले कल देर रात डूडी को संभालने सीएम गहलोत एसएमएस अस्पताल पहुंचे थे वही मेडिकल बोर्ड से जानकारी ली। बताया जा रहा है कि आज सुबह आर एल पी सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल भी डूडी का हाल चाल जानने SMS अस्पताल पहुंचे थे।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार डूडी को आज सुबह करीब 10 बजे मेदांता शिफ्ट के लिए एयरलिफ्ट करवाया जाएगा। इसके लिए एसएमएस अस्पताल की 2 क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस भी तैयार है। वही 9.30 तक एयर एम्बुलेंस के पहुंचने की संभावना है।

Join Whatsapp