शहर के इस इलाके में चोरों ने मचाया जमकर आतंक

बीकानेर। बीकानेर में चोर व बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिले की सार्दुलगंज में आठ-दस बदमाश एक साथ माइंस क ारोबारी के घर में कूदे और अंदर घुस गए और माल पर हाथ साफ किया। करीब तीन घंटे तक कमरे खंगाल डाले और चांदी का सामान लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार माईस कारोबारी राजकुमार सिंघानिया 27 अगस्त की रात को अपने घर में पत्नी के साथ क मरा अंदर से बंद कर सो रहे थे। इस दौरान करीब 11 बजे एकराय होकर पहुंचे आठ-दस बदमाश चोरी-डकैती के इरादे से दीवार फांदकर उनके घर में कूद गए। मेन गेट सहित तीन दरवाजों के तले नहीं टूटे तो किचन में तोडफ़ोड़ कर अंदर घुस गए। घर में सारे कमरों को खंगाल डाला। सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और कम्प्यूटर में लगी हार्ड डिस्क निकाल ली। चांदी का जग और चार गिलास मिले जो अपने साथ ले गए। वे करीब तीन घंटे तक घर में रहकर खोजबीन करते रहे। घर में सो रहे पति-पत्नी को पता नहीं चला।बदमाशों ने उनके कमरे का ताला तोडऩे की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हुए। बड़ा माल हाथ नहीं लगा तो बदमाश फरार हो गए। घर के ऊपरी हिस्से पर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों के फुटेज आए हैं। सुबह करीब चार बजे राजकुमार की पत्नी उठी तो किचन में तोडफ़ोड़ देखी। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मकान मालिक सिंघानिया ने आशंका जताई है कि बदमाश एक साथ आठ-दस बदमाश डकैती के इरादे से उनके घर में घुसे थे। अगर उनके कमरे का गेट खुल जाता तो अनहोनी हो सकती थी। सदर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Join Whatsapp