अचानक इन सात आईएएस के तबादले

जयपुरमहेंद्र सोनी (बाएं) को हरीश चंद्र लोक प्रशासन संस्थानके अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर लगाया है। कुमार पाल गौतम (दाएं) का तबादला राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त पद पर किया गया है।

आबकारी आयुक्त कुमार पाल गौतम का तबादला राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त पद पर किया गया है। शाहपुरा की कलेक्टर डॉक्टर मंजू को ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर लगाया है। सीएम के संयुक्त सचिव हनुमानगढ़ ढाका का तबादला राजफैड के एमडी के पद पर किया है। धरोहर विकास प्राधिकरण के सीईओ विक्रम सिंह बोरा को नए जिले शाहपुरा का कलेक्टर लगाया है।
तीन आईएएस को एडिशनल चार्ज

  • रीको के एमडी राजेश कुमार शर्मा को उद्योग और बीआईपी आयुक्त का एडिशनल चार्ज दिया है।
  • कुमारपाल गौतम को राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त के साथ-साथ रुडसिको के कार्यकारी निदेशक का चार्ज मिली है।
  • जनजाति आयुक्त ताराचंद मीणा को राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड के एमडी का एडिशनल चार्ज दिया गया है।
Join Whatsapp