




मां करणी माता मंदिर में चैन चोरों का बोलबाला, फिर महिला के गले से सोने की चैन की चैन को किया पार
नोखा । देशनोक करणी माता मंदिर दर्शन के लिए पहुंची के गले से सोने चैन पार होने का एक और मामला सामने आया है। इस बार यह मामला बुधवार को गोपेश्वर बस्ती बीकानेर निवासी प्रियंका सोनी पत्नी जितेन्द्र सोनी ने
देशनोक पुलिस थाने में दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार घटना 21 अक्टूबर को करणी माता मंदिर देशनोक की बताई है। पीडि़ता ने बताया कि वह करणी माता मंदिर में दर्शन करने आई थी। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली।
पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बता दें कि ऐसा ही मामला मंगलवार को भी सामने आया था। जब देशनोक माताजी के दर्शन करने पहुंची महिला के गले से सोने की चेन पार हो गई। पुलिस
ने रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है।
एसपी ने थाने के जवानों को दी सख्त हिदायत, गश्त में किसी तरह की नहीं होनी लापरवाही
बीकानेर। पुलिस थानों में के जवानों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है, इसलिए जाब्ता कम है। लेकिन, इससे गश्त प्रभावित नहीं होनी चाहिए।एसपी तेजस्विनी गौतम ने सर्कल ऑफिसर की मीटिंग ली और कहा कि चुनावों को
देखते हुए मुस्तैदी से काम करें। पुलिस थानों में जाब्ता कम है, लेकिन इससे गश्त प्रभावित नहीं होनी चाहिए। खासकर रात के समय। एसपी ने चोरी की वारदातें रोकने और चोरों को पकडक़र माल बरामद करने के लिए कहा।
इसके अलावा विधानसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा सीजर, एक्ट कार्रवाई और नाकों पर चेकिंग के निर्देश दिए। मीटिंग में एएसपी ग्रामीण प्यारेलाल िशवरान सहित सभी सर्किल के
सीओ मौजूद थे।
